एक्सप्लोरर

Toolkit मामले ने पकड़ा तूल: 'Manipulated Media' बताने पर सरकार ने Twitter से जताई आपत्ति, कहा- जांच प्रक्रिया में नहीं दें दखल

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने भारतीय राजनीतिक नेताओं द्वारा किए गए कुछ ट्वीट्स पर "Manipulated Media" टैग दिए जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए ट्विटर की वैश्विक टीम को एक पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है.

भारत सरकार ने कोरोना के खिलाफ प्रयासों को बदनाम करने के लिए टूलकिट पर ट्वीट के लिए "Manipulated Media" टैग का उपयोग करने के लिए ट्विटर पर कड़ी आपत्ति जताई. सूत्रों के मुताबिक़ ट्विटर से इस टैग को हटाने के लिए कहा गया है क्योंकि मामला कानून प्रवर्तन एजेंसी के समक्ष लंबित है, जो जांच सामग्री की सत्यता का निर्धारण करेगी ना कि ट्विटर. ट्विटर से जांच प्रक्रिया में दखल न देने को कहा गया है.

सरकार की ओर से यह कहा गया है कि ट्विटर अपना फैसला नहीं सुना सकता जब तक कि मामले की जांच की जा रही है. ट्विटर की ओर से इस तरह की सामग्री मॉडरेशन "मध्यस्थ" के रूप में इसकी स्थिति पर प्रश्न चिह्न लगाती है. आपको बता दे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा सहित तमाम बीजेपी नेताओं के “कॉग्रेस की टूलकिट” को लेकर किए गए ट्वीट को “Manipulated Media” फ़्लैग किया है.

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने भारतीय राजनीतिक नेताओं द्वारा किए गए कुछ ट्वीट्स पर "Manipulated Media" टैग के उपयोग पर आपत्ति दर्ज करने वाली ट्विटर की वैश्विक टीम को एक कड़ी आपत्ति का पत्र लिखा है. इसमें विपक्ष के नेताओं की ओर से कोरोना महामारी के प्रयासों को कमजोर करने, उसे पटरी से उतरने के लिए बनाई गयी टूलकिट के संदर्भ में और महामारी के खिलाफ सरकार के प्रयासों को नीचा दिखाने को लेकर है.

सूत्रों के मुताबिक़ मंत्रालय ने ट्विटर को भेजे अपने संदेश में कहा है कि संबंधित पक्षों में से एक ने स्थानीय कानूनी एजेंसी के समक्ष टूलकिट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की है और इसकी जांच की जा रही है. जबकि स्थानीय कानूनी एजेंसी 'टूलकिट' की सत्यता का निर्धारण करने के लिए जांच कर रही है. ट्विटर ने इस मामले में एकतरफा निष्कर्ष निकाला है और मनमाने ढंग से इसे 'Manipulated Media' के रूप में टैग किया है.  

मंत्रालय ने आगे कहा कि ट्विटर द्वारा इस तरह की टैगिंग पूर्व-निर्धारित, पूर्वाग्रही और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा जांच को रंग देने का एक जानबूझकर प्रयास प्रतीत होता है. मंत्रालय ने ट्विटर द्वारा इस तरह की एकतरफा कार्रवाई को निष्पक्ष जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास और एक स्पष्ट ओवररीच करार दिया है, जो पूरी तरह से अनुचित है.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने आगे कहा है कि ट्विटर ने एकतरफा करवाई करने और कुछ ट्वीट्स को “Manipulated” के रूप में नामित करने के लिए चुना. कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा जांच लंबित है. यह कार्रवाई ना केवल उपयोगकर्ताओं द्वारा विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा के लिए एक तटस्थ और निष्पक्ष मंच के रूप में ट्विटर की विश्वसनीयता को कमजोर करती है, बल्कि ट्विटर की "मध्यस्थ" की स्थिति पर भी सवालिया निशान लगाती है. सरकार ने ट्विटर से निष्पक्षता और समानता के हित में हाल के दिनों में कुछ ट्वीट्स पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले 'Manipulated Media' टैग को हटाने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: Covid Toolkit: टूलकिट विवाद में आया नया मोड़, ट्विटर ने संबित पात्रा के ट्वीट को बताया 'मैनुपुलेटेड मीडिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget