एक्सप्लोरर

Hypersonic Missile Test: पलक झपकते ही पूरा PAK होगा जद में, भारत की इस हाइपरसोनिक मिसाइल ने बढ़ाई पड़ोसी मुल्क की टेंशन

Hypersonic Missile: इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की है. दुनिया में अभी तक अमेरिका, चीन और रूस के पास ही हाइपरसोनिक मिसाइल थी, लेकिन अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

India Successfully Test Fires Long Range Hypersonic Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शनिवार (16 नवंबर 2024) को ओडिशा तट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है.

राजनाथ सिंह ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण को एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिसने भारत को ऐसे चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य तकनीकों की क्षमता है.

क्या कहा राजनाथ सिंह ने?

राजनाथ सिंह ने परीक्षण के अगले दिन रविवार (17 नवंबर 2024) को एक्स पर एक पोस्ट में डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा, "भारत ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हमारे देश को ऐसे चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य तकनीकों की क्षमता है."

क्या है इसमें खास?

यह हाइपरसोनिक मिसाइल कथित तौर पर भारतीय सशस्त्र बलों की सभी सेवाओं के लिए 1500 किमी से अधिक की दूरी तक विभिन्न पेलोड ले जा सकती है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद की प्रयोगशालाओं के साथ-साथ डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और उद्योग पार्टनर्स की ओर से स्वदेशी रूप से विकसित इस मिसाइल का उड़ान परीक्षण डीआरडीओ और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया.

क्या होते हैं हाइपरसोनिक हथियार

हाइपरसोनिक हथियार वे होते हैं जो हाइपरसोनिक गति से यात्रा करते हैं, जिसे ध्वनि की गति से 5 से 25 गुना या लगभग 1 से 5 मील प्रति सेकंड के बीच परिभाषित किया जाता है. अमेरिका के अटलांटिक काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अभी केवल अमेरिका, चीन, भारत और रूस ने ही हाइपरसोनिक मिसाइल हासिल कर पाई है. हाइपरसोनिक मिसाइल के इस्तेमाल करने, इनकी संख्या और अन्य टेक्नोलॉजी के मामले में रूस टॉप पर है. दुनिया में सबसे तेज हमला करने के मामले में रूस की जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सबसे आगे है. इसकी मिसाइल मैक 8 की गति से 1000 किमी तक हमला करने में सक्षम है.

12 नवंबर को भी मिली थी एक बड़ी सफलता

बता दें कि इससे पहले 12 नवंबर को डीआरडीओ ने मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से ओडिशा के तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का पहला उड़ान परीक्षण किया था.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Assembly Election 2024: नागपुर पहुंचने के बावजूद अचानक अमित शाह ने रद्द कर दीं चार सभाएं, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget