एक्सप्लोरर

Axiom-4 मिशन: स्पेस में उड़ान भरने से पहले शुभांशु शुक्ला की सामने आई पहली तस्वीर, देखें

SpaceX spacecraft: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहे हैं. वह भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे.

SpaceX spacecraft: भारत एक बार फिर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है. देश की नजरें टिकी हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पर, जो चार दशकों बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं. जैसे-जैसे लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है, टीवी स्क्रीन पर स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान की झलकियां उत्साह को और बढ़ा रही हैं. यह ऐतिहासिक उड़ान भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक है.

कहां से होगा प्रक्षेपण
स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, फाल्कन-9 रॉकेट के ज़रिए अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से दोपहर 12:01 बजे उड़ान भरेगा. यही वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां से 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपोलो-11 मिशन के तहत चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी. इस मिशन में भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ पोलैंड के स्लावोश उज्नांस्की-विस्न्येवस्की, हंगरी के तिबोर कापू और अमेरिका की अनुभवी कमांडर पेगी व्हिटसन शामिल हैं.

1984 के बाद दूसरी बार भारत का अंतरिक्ष में प्रतिनिधित्व
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के अनुभवी पायलट हैं, और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक बनेंगे. राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत मिशन के अंतर्गत उड़ान भरी थी. शुक्ला को मिशन से पहले एक महीने से ज्यादा समय तक कड़े क्वारंटीन में रखा गया ताकि उनकी सेहत पूरी तरह सुरक्षित रहे.

वैज्ञानिक मिशन और भारत की हिस्सेदारी
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि 15 दिन का एक वैज्ञानिक मिशन है - "एक्सियम-4 मिशन". इस दौरान कुल 60 वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें 7 भारत द्वारा प्रस्तावित हैं. यह भारत की वैज्ञानिक सोच और वैश्विक शोध में योगदान का प्रमाण है. मिशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण है.

देरी के बाद आज तय हुआ लॉन्च
मिशन को मौसम और तकनीकी समस्याओं के चलते पहले ही पांच बार टालना पड़ा. अब नासा ने 25 जून की तारीख तय की है, जो इसकी छठी घोषित तिथि है. शुभांशु शुक्ला ने मीडिया से कहा, “मैं अपने साथ सिर्फ वैज्ञानिक उपकरण नहीं, बल्कि एक अरब दिलों की उम्मीदें और सपने लेकर अंतरिक्ष की ओर जा रहा हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget