एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना के लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए केस, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 1 लाख 43 हजार 988

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरान के 20 हजार 409 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद एक्टिव कोरोना के मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 988 हो गई है.

Corona Cases Today: कोरोना वायरस के मामले लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरान के 20 हजार 409 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद एक्टिव कोरोना के मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 988 हो गई है. इससे पहले, गुरुवार को कोरोना वायरस के 20 हजार 557 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 39 लाख 59 हजार 321 हो गई थी.

दिल्ली-मुंबई में कोरोना में उछाल

इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. गुरुवार को जारी हुए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1128 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इस दौरान 841 लोगों ने कोरोना को मात दी है, दिल्ली में इस समय कोरोना के 3526 एक्टिव केस हैं. बुधवार को दिल्ली में 1066 नए केस दर्ज किए गए थे.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 17188 टेस्ट हुए, इस दौरान 6.56 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ 1128 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए. वहीं 841 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के 281 नए मामले सामने आए. वहीं, इस एक व्यक्ति की मौत हो गई. मुंबई में बुधवार को कोरोना के 283 मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी.

कब कितने कोरोना के मामले?

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

 

ये भी पढ़ें: IndiGo Flight: टेकऑफ से ठीक पहले रनवे से फिसला इंडिगो का विमान, जोरहाट से कोलकाता के लिए भरनी थी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget