एक्सप्लोरर

'हमने ब्लॉक करने का आदेश नहीं दिया, बल्कि...', रॉयटर्स के X अकाउंट बैन पर भारत सरकार ने फिर दी सफाई

Reuters X Handle Block: भारत सरकार ने कहा कि हमने 5 जुलाई 2025 की देर रात से लगातार एक्स के साथ बातचीत की और रॉयटर्स को अनब्लॉक करवाने के लिए सख्ती भी दिखाई.

Reuters X Handle Block: भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के उस दावे का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया कि केंद्र सरकार ने 3 जुलाई को इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स सहित 2,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था.

'कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया'

भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने कहा, "कोई नया ब्लॉकिंग आदेश नहीं दिया गया था. सरकार का रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड सहित किसी भी इंटरनेशनल न्यूज चैनल को ब्लॉक करने का कोई इरादा नहीं है. जब रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड को भारत में एक्स प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक किया गया तो सरकार ने एक्स से रॉयटर्स को अनब्लॉक करने को कहा, लेकिन एक्स ने इसके लिए 21 घंटे का समय लिया."

'एक्स ने तकनीकी चीजों का फायदा उठाया'

भारत सरकार ने कहा, "हमने 5 जुलाई 2025 की देर रात से लगातार एक्स के साथ बातचीत की और रॉयटर्स को अनब्लॉक करवाने के लिए सख्ती भी दिखाई. एक्स ने इन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी चीजों का फायदा उठाया और यूआरएल को अनब्लॉक नहीं किया. हालांकि हर घंटे बहुत अधिक फॉलो-अप के बाद एक्स ने आखिरकार 6 जुलाई 2025 को रात 9 बजे के बाद रॉयटर्स और अन्य यूआरएल को अनब्लॉक कर दिया."

'एक्स ने भारत सरकार पर लगाए अकाउंट ब्लॉक करने का आरोप'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की ग्लोबल अफेयर्स टीम ने इससे पहले दावा किया कि भारत सरकार ने 3 जुलाई को  2,355 एक्स अकाउंट्स ब्लॉक करने का आदेश दिया था, जिसमें इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी को X अकाउंट @Reuters और @ReutersWorld शामिल थे. कंपनी के मुताबिक भारत सरकार ने रॉयटर्स के अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश भारत के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69के तहत जारी किया था और इसका पालन न करने पर सजा का खतरा था.

भारत सरकार ने सोमवार (6 जुलाई 2025) को बयान जारी कर कहा था कि हमने रॉयटर्स के एक्स हैंडल को ब्लॉक करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है. इसके बाद ही एलन मस्क की कंपनी एक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर भारत सरकार पर आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें : समंदर में गरजेगा भारत का INS महेंद्रगिरी, चीन-पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने, इंडियन नेवी की बढ़ी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget