एक्सप्लोरर

विपक्ष के पीएम फेस के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम क्यों किया आगे? ममता बनर्जी ने खुद बताई वजह

Mamata Banerjee On Nitish Kumar: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोग हमसे सवाल करते हैं कि विपक्ष का पीएम चेहरा कौन होगा? टीएमसी चीफ ने इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिए.

I.N.D.I.A PM Face: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है. इस बीच पीएम फेस के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चौंका दिया. हैरान करने वाली बात ये भी रही कि इस प्रस्ताव का दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया. 

इस दावे की खुद ममता बनर्जी ने पुष्टि की है. उन्होंने बुधवार (20 दिसंबर) को कहा, ''मैंने इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव पीएम फेस के लिए रखा था. अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया. हर लोग हमसे कहता है कि एक चेहरा तो चाहिए. लोग पूछते हैं कि तुम्हारा फेस कौन है? इसके लिए हमने प्रस्ताव रखा. खरगे जी अगर होते हैं तो ठीक है.''

नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?
इसके बाद सवाल उठे कि कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस प्रस्ताव से नाराज तो नहीं हैं. इसी को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या आपके प्रस्ताव से नीतीश कुमार नाराज हैं तो ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसी खबर हमें नहीं है.

नीतीश कुमार क्या नाराज चल रहे हैं?
नीतीश कुमार के नाराज होने की अटकलों को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, ''नीतीश कुमार बैठक के अंत तक मौजूद रहे. मीटिंग के अंत में उन्होंने (नीतीश कुमार) मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित सभी से अनुमति ली. बैठक में ये तय हुआ था कि एक ही दो लोग ब्रीफ करेंगे तो इसमें नाराजगी की कौन सी बात है.''  

दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडिया की नई दिल्ली में हुई चौथी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी चीफ लालू यादव और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे सहित कई लोग शामिल हुए थे. 

इस मीटिंग में सीट शेयरिंग और साझा रैली सहित कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. 

ये भी पढ़ें- बंगाल में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? पार्टी हाईकमान ने बैठक में साफ किए इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget