एक्सप्लोरर

India Pakistan Ceasefire: 'सीजफायर हो या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ेगा', असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सरकार पर सवाल

India Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया है.

Operation Sindoor: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह बना रहेगा तब तक दोनों देशों के बीच स्थायी शांति नहीं आ सकती. ऐसे में सीजफायर के होने या न होने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को सजा मिलनी ही चाहिए. मैं हमेशा बाहरी आक्रमण के खिलाफ सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं सशस्त्र बलों को उनकी बहादुरी और उनके सराहनीय कौशल के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं सेना के जवान एम मुरली नाइक, एडीडीसी राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि देता हूं और संघर्ष के दौरान मारे गए और घायल हुए सभी नागरिकों के लिए प्रार्थना करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह संघर्ष विराम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत देगा.

ओवैसी के मोदी सरकार से सवाल

उन्होंने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि भारतीय राजनीतिक दल पिछले दो हफ्तों से सीख लेंगे. भारत तब मजबूत होता है जब वह एकजुट होता है. जब भारतीय ही भारतीयों से लड़ते हैं तो हमारे दुश्मनों को फायदा होता है. ओवैसी ने आगे कहा कि मेरे कुछ सवाल हैं और मुझे उम्मीद है कि सरकार स्पष्ट करेगी.

ओवैसी ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री ने किसी विदेशी देश के राष्ट्रपति के बजाय संघर्ष विराम की घोषणा की होती. हम शिमला (1972) के समझौते से हमेशा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के खिलाफ रहे हैं. हमने अब इसे क्यों स्वीकार कर लिया है? मुझे उम्मीद है कि कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह हमारा आंतरिक मामला है.

'क्या पाकिस्तान अपने क्षेत्र का उपयोग आतंकवाद के लिए नहीं करेगा?'

ओवैसी ने सरकार से पूछा कि हम तटस्थ क्षेत्र पर बातचीत करने के लिए क्यों सहमत हो रहे हैं? इन वार्ताओं का एजेंडा क्या होगा? क्या संयुक्त राज्य अमेरिका यह गारंटी देता है कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र का उपयोग आतंकवाद के लिए नहीं करेगा? क्या हमने पाकिस्तान को भविष्य में आतंकी हमले करने से रोकने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है? क्या हमारा लक्ष्य ट्रंप की मध्यस्थता से युद्ध विराम करवाना था या फिर पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में लाना था कि वह किसी और आतंकी हमले के बारे में सपने में भी न सोचे? हमें पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान जारी रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

'डोनाल्ड ट्रंप से भारत को पता चला सीजफायर का ऐलान', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget