एक्सप्लोरर

भारत ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को यूएन-लिस्टेड आतंकवादी घोषित किया

Terrorist Abdul Rehman Makki: भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को यूएन-लिस्टेड आतंकवादी के रूप में लिस्ट किया है.

Terrorist Abdul Rehman Makki: भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को बुधवार (1 फरवरी) को यूएन-लिस्टेड आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है. विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होता है. अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का उप नेता है. अब्दुल रहमान मक्की आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का साला भी है. 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मक्की लश्कर का उप प्रमुख है जिसने लश्कर के विदेशी संबंध विभाग के प्रमुख और शूरा के सदस्य के रूप में कार्य किया है. दो हफ्ते पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया था. यह सूची पिछले साल चीन की ओर से लश्कर-ए-तैयबा के नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की कोशिश को खारिज करने के बाद आई थी. मक्की की लिस्टिंग के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

भारत ने यूएन के फैसले का किया था स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हम लश्कर आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सूचीबद्ध करने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के फैसले का स्वागत करते हैं. अब्दुल रहमान मक्की आतंकी हाफिज सईद का बहनोई है जो कि 26/11 हमलों को मास्टरमाइंड है. 

चीन ने लगाया था अड़ंगा

बागची ने कहा था कि हम आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाना जारी रखेंगे. पिछले साल भारत ने प्रतिबंध समिति के तहत मक्की (Abdul Rehman Makki) पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को रोकने के लिए चीन (China) की आलोचना की थी. इस कदम पर भारत को संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्य भारत के पक्ष में थे. 

ये भी पढ़ें- 

Ganja Seized In Mumbai: मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, 76 किलो गांजा के साथ 4 को धर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget