एक्सप्लोरर

मुंबई में बनकर तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल, 1008 बेड की है सुविधा

देश में कोरोना का प्रभाव सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.

मुंबई: देश का सबसे बड़ा कोविड-19 हॉस्पिटल मुंबई में बनकर तैयार हो गया है. एमएमआरडीए की तरफ से बनाए गए इस हॉस्पिटल को आज बीएमसी को सौंप दिया गया. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मौजूद रहे. बता दें कि इस अस्पताल में 1008 बेड की व्यवस्था की गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है. यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. भविष्य में महाराष्ट्र सरकार मुंबई के तमाम झोपड़पट्टी इलाको में ज्यादा से ज्यादा तादाद में कोरोना टेस्ट करने वाली है. ऐसे में कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है, जिसको ध्यान में रखते हुए मुंबई में देश का सबसे बड़ा कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है.

इस अस्पताल में 1008 बेड होंगे और इसे बनाने में तकरीबन 20 करोड़ रुपये की लागत आई है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस अस्पताल का निर्माण किया है. मुंबई और आसपास के इलाके का विकास करने की इस अथॉरिटी की जिम्मेदारी है. ये अस्थाई अस्पताल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक खाली पड़े मैदान में बनाया गया है.

इस अस्पताल में एक रिसेप्शन एरिया होगा. जहां नये आने वाले मरीजों की जांच होगी. उनकी हालत की जांच करने पर उन्हें अलग-अलग वार्ड में दाखिल किया जायेगा. 500 बेड उन मरीजों के लिये रहेंगे, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है. वहीं बाकी के बेड उन मरीजों के लिए होंगे जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी. अस्पताल में मरीज का टेस्ट करने के लिए लैब का प्रबंध होगा. डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ के रहने और ठहरने का इंतजाम भी किया गया है.

यह अस्पताल सवा लाख वर्ग फुट के क्षेत्रफल में बनाया गया है. जो भविष्य में जरूरत पड़ने पर कोविड के मरीजों के काम आएगा प्रशासन की मानें तो अगर जरूरत पड़ी तो और भी ऐसे अस्थाई अस्पताल मुंबई में बनाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

लद्दाख के गैलवन घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच तनाव, जानें क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक: हिंदू दुकान से सामान खरीदने वाली मुस्लिम महिलाओं से बदसलूकी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
Hyderabad Ramadan: जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget