एक्सप्लोरर

लद्दाख के गैलवन घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच तनाव, जानें क्या है पूरा मामला?

चीन ने भारतीय सेना पर गैर-कानूनी डिफेंस फैसेलिटी बनाने का आरोप लगाया है. इन आरोपों पर भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि कोई घुसपैठ नहीं हुई है.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सरहद पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना पूर्वी लद्दाख के गैलवन-घाटी की है. चीन ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने यहां डिफेंस-फैसेलिटी बना ली है जो गैर-कानूनी है और चीन की सीमा के अंदर है. लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि सरहद को अपने अपने नजरिए को देखने के कारण चीन ये आरोप लगा रहा है.

चीनी सरकार के मुखपत्र, ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक, मई महीने के शुरूआत से ही भारतीय सेना गैलवन घाटी में लगातार बॉर्डर को पार कर रही है और चीन सीमा में दाखिल हो रही है. अखबार के मुताबिक, भारत ने इस इलाके में बंकर (‘डिफेंस-फोर्टिफेशन’) तैयार कर लिए हैं और चीनी सेना के पैट्रोलिंग-पार्टी के रास्ते में अवरोध पैदा कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के इस कदम के खिलाफ चीनी सेना ने इस इलाके में अपनी तैनाती मजबूत कर ली है और जरूरी कदम उठा रही है.

गैलवन नदी उसी अक्साई-चिन क्षेत्र से निकलती है जो कभी भारत का हिस्सा था और 1962 के युद्ध में चीन ने कब्जा कर लिया था. इसी गैलवन घाटी में ’62 के युद्ध के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच सबसे पहली झड़प हुई थी. ये गैलवन नदी पूर्वी लद्दाख में बहने वाली श्योक नदी में आकर मिल जाती है.

जिस जगह मौजूदा फ्लैश-पाइंट है, ये इलाका दौलत बेग ओल्डी यानि डीबीओ के बेहद करीब है जहां वर्ष 2013 में चीनी सैनिकों ने अपने टेंट गाड़ लिए थे. करीब 20 दिन बाद राजनैतिक और राजनयिक दखल के बाद ही चीन ने डीबीओ से अपने टेंट हटाए थे. इसके बाद ही भारतीय वायुसेना ने इस क्षेत्र में अपनी उस हवाई-पट्टी को फिर से चालू किया था जिसे 1962 के युद्ध के दौरान तैयार किया गया था लेकिन इस्तेमाल नहीं होता था. डीबीओ में हुए विवाद के बाद ही भारतीय वायुसेना ने डीबीओ हवाई पट्टी पर मिलिट्री-ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, सी-130 हरक्युलिस की लैंडिग कराई थी. ये हवाई स्ट्रीप दुनिया की सबसे उंचाई वाली हवाई-पट्टी है.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट पर भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर से कुछ भी कहने से मना किया है. लेकिन माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय इस खबर पर कोई टिप्पणी जारी कर सकता है. लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि भारत और चीन के बीच सरहद का मामला विवादित है, ये अभी तक नहीं सुलझा है. दोनों ही देश अपने अपने ‘परसेप्सन’ यानि नजरिए से सीमा को देखती हैं, ऐसे में कभी कभी ये विवाद हो जाते हैं. जानकारी के मुताबिक, चीनी सेना ने गैलवन घाटी में बड़ी तादाद में अपने टेंट गाड़ लिए हैं.

बता दें कि इस महीने भारत-चीन सीमा पर ये तीसरा बड़ा विवाद है. इससे पहले 5 मई की रात को लद्दाख के पेंगोंग-सो लेक (झील) के करीब विवादित फिंगर-एरिया में भी दोनों देशों के सैनिक आपस में भिड़ गए थे. इस भिड़ंत में दोनों देशों के बड़ी तादाद में सैनिक घायल हुए थे. हालांकि बाद में स्थानीय कमांडर्स ने मामला सुलझा लिया था. इसी तरह से 9 मई को उत्तरी सिक्किम के नाकूला दर्रे में भी सीमा विवाद में दोनों देशों के सैनिकों के बीच लात-घूंसे चले थे.

इन दोनों घटनाओं के बाद एबीपी न्यूज से खास बातचीत में थलसेना प्रमुख जनरल एम एण नरवणे ने कहा था, “इस तरह के फेस-ऑफ लोकल लेवल के हैं और इनसे निपटने के लिए दोनों देश की सेनाओं के बीच प्रोटोकॉल हैं जिसके तहत दोनों देशों के स्थानीय (फील्ड) कमांडर्स बातचीत करते हैं और मिलिट्री डेलीगेशन लेवल पर भी निपटाया जाता है.“

जनरण नरवणे के मुताबिक ये जो पूर्वी-लद्दाख (फिंगर एरिया) और सिक्किम में फेस-ऑफ हुए, ये इत्तेफाक है कि एक साथ हुए, “ इनमें कोई कनेक्शन नहीं है. हम इसमें नहीं पड़े नेशनल लेवल या इंटरनेशनल लेवल पर. ये अक्सर होते रहते हैं क्योंकि उनके (चीन) के सैनिक भी बॉर्डर पर तैनात हैं और हमारे भी. ऐसे में पैट्रोलिंग के दौरान दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं, तो फेस-ऑफ होते रहते है.“

लेकिन थल सेनाध्यक्ष ने ये भी कहा था कि “जो भी घटनाएं दोनों (चीन और पाकिस्तान) बॉर्डर पर होती हैं उनपर हमारी नजर रहती है और उसके अनुसार अपने प्लान बनाते हैं, ताकि हमारा जो टास्क (कर्तव्य) है उसे ठीक प्रकार से करते रहें.''

विशेष: चालाक चीन के कोरोना के आंकड़ों के छुपाने के काले सच से कैसे हुआ पर्दाफाश

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget