एक्सप्लोरर

पाकिस्तान समर्थक तुर्की को लेकर भारत का रुख कड़ा, पहले मोदी का दौरा रद्द, अब पर्यटकों को न जाने की सलाह

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस महीने के आखिर में प्रस्तावित तुर्की का दौरा रद्द कर दिया था. तुर्की के राष्ट्रपति रिजेब तैय्यप अर्दोआन ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध किया था.

नई दिल्ली: आर्टिकल 370 पर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की पर भारत ने कड़ा रुख अपना लिया है. पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की का दौरा रद्द किया, अब विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को तुर्की  जाने से बचने की सलाह दी है. उत्तरी सीरिया में कुर्द ठिकानों पर हमलों की वजह से तुर्की में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं.

तुर्की की अर्थव्यवस्था पर बड़ी मार

बता दें कि तुर्की की अर्थव्यवस्था के लिए ये बड़ी मार होगी, क्योंकि भारत से हर साल करीब एक लाख 30 हजार लोग तुर्की जाते हैं. ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है. इस साल जनवरी से जुलाई के बीच तुर्की जाने वाले भारतीयों की संख्या में 56 फीसदी की बढोत्तरी हुई है. इस लिहाज से ये तुर्की के लिए बहुत बड़ा झटका है.

पाकिस्तान समर्थक तुर्की को लेकर भारत का रुख कड़ा, पहले मोदी का दौरा रद्द, अब पर्यटकों को न जाने की सलाह

पीएम मोदी ने भी रद्द किया तुर्की का दौरा

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस महीने के आखिर में प्रस्तावित तुर्की का दौरा रद्द कर दिया था. तुर्की के राष्ट्रपति रिजेब तैय्यप अर्दोआन ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध किया था. यही नहीं, फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की पैरिस में हुई बैठक के दौरान भी उसने पाकिस्तान का ही समर्थन किया था.

यह पीएम नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहली तुर्की यात्रा होती. 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब में मेगा इन्वेस्टमेंट समिट के बाद उनका तुर्की जाने का कार्यक्रम था. अंकारा के दौरे को रद्द करने से साफ है कि भारत और तुर्की के बीच संबंध निचले स्तर पर हैं. दोनों देशों के बीच कभी भी बहुत मधुर संबंध नहीं रहे हैं. पीएम मोदी के इस दौरे में दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस पर चर्चा होने का प्रस्ताव था.

तुर्की और मलयेशिया को कारोबार में भी झटका देने की तैयारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत के खिलाफ राय रखने को लेकर मलयेशिया और तुर्की से आयात पर पाबंदी का भी फैसला लिया है. सरकार और इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है भारत मलयेशिया से पाम ऑइल के इंपोर्ट को सीमित करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा कई अन्य उत्पादों के इंपोर्ट पर भी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की इस संबंध में हाल ही में हुई मीटिंग के बारे में जानकारी रखने वाले एक सरकारी और एक इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने ऐसी प्लानिंग की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें- हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की मर्डर को हत्यारों ने कैसे दिया अंजाम, साजिश की पूरी कहानी

कल्कि महाराज से पूछताछ कर सकता है आयकर विभाग, छापेमारी में मिली थी करीब 600 करोड़ की जायदाद

कश्मीर में मोदी सरकार तैयार कर रही विकास का रोडमैप, बिजली के क्षेत्र में व्यापक योजना तैयार

दिवाली से पहले गाड़ियों पर ऑफर्स की बरसात, इन 5 कारों पर मिल रही है भारी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में...' प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के
'SIR में...' प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के
पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड
पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड
Xप्लेन: आर्थिक आधार पर आरक्षण क्यों एक एटिल और संवेदनशील मुद्दा, जानिए
Xप्लेन: आर्थिक आधार पर आरक्षण क्यों एक एटिल और संवेदनशील मुद्दा, जानिए
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
रक्षाबंधन पर ये हैं बजट फ्रेंडली मिठाइयां, यहां देख लें लिस्ट
रक्षाबंधन पर ये हैं बजट फ्रेंडली मिठाइयां, यहां देख लें लिस्ट
Embed widget