एक्सप्लोरर

PoK में आतंकी कैंपों पर सेना का बड़ा एक्शन, आर्मी चीफ बोले- हर हमले का करारा जवाब देंगे

पाक सेना ने आज सुबह केरन सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया जिसमें दो भारतीय जवान शहीद हो गए. जबकि आम नागरिकों को भी निशाना बनाकर पाक सेना ने गोलीबारी की.

नई दिल्ली: एलओसी पर तंगधार सेक्टर में बड़ी कारवाई करते हुए भारतीय सेना ने आज पीओके में तीन आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. साथ ही एलओसी पर आतंकियों के लांच पैड्स‌ और आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करने वाली पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भी निशाना बनाया.

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के मुताबिक, बीती रात पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसमे भारतीय सेना को नुकसान उठाना पड़ा. इसलिए हमने एलओसी के पार आतंकी ठिकानों को तबाह करने का निर्णय लिया गया. जनरल रावत ने कहा कि हमारे पास इन आतंकी कैंपों के कोर्डिनेटे्स थे और इसलिए हमने आतंकी इंफ्रास्ट्रकचर को नष्ट कर दिया.‌ आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है. हम पाकिस्तान को हर हमले का करारा जवाब देते रहेंगे.

आपको बता दें कि बीती रात (19-20 अक्टूबर) पाकिस्तान की तरफ से हुए युद्धविराम उल्लंघन में भारतीय सेना के दो जवान और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों, आतंकी लांच पैड्स और पाकिस्तान की तोपों को तबाह कर दिया.

सेना के एक्शन पर आर्मी चीफ रावत की मुहर, कहा- PoK में तीन आतंकी कैंप तबाह किए, कई आतंकी ढेर

भारतीय सेना के प्रवक्ता, कर्नल अमन आनंद के पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के युद्धविराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की तरफ से हुई हेवी फायरिंग में भारतीय सेना के दो (02) जवान शहीद हो गए. ये फायरिंग पाकिस्तान ने आतंकियों के घुसपैठ को कवर करने के लिए की थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाया जहां से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था. साथ ही जिन लांचपैड्स से आतंकियों की घुसपैठ कराई जा रही थी उनपर जमकर गोलाबारी की गई. भारतीय‌ सेना ने गोलाबारी के लिए तोप (यानि आर्टेलेरी गन) का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान की उन तोपों को भी तबाह किया गया जहां से भारत की सीमा में फायरिंग की गई थी.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कम से 4-5 लांच पैड्स को तबाह किया गया. इन लांच पैड्स पर मौजूद आतंकी एलओसी पार भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे. कर्नल अमन आनंद के मुताबिक, अगर पाकिस्तानी सेना इसी तरह से आतंकियों की मदद करती रही तो भारतीय सेना इसी तरह अपने चुने हुए समय और जगह पर कारवाई करते रहेगी.

PoK में सेना की कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा- जब जब चुनाव होता है, सर्जिकल स्ट्राइक हो जाती है

माना जा रहा है कि एलओसी पर चल रहे कम से तीन आतंकी कैंपों को तबाह किया गया है. भारत के इस हमले में बताया जा रही है कि कम से एक दर्जन आतंकी मारे गए हैं. भारतीय सेना की इस बड़ी कारवाई में पाकि‌स्तान के करीब 10 सैनिक मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता, मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत की इस बड़ी कारवाई के बाद ट्वीट करना शुरू कर दिया कि भारत के नौ सैनिक मारे गए हैं और भारतीय सेना सफेद फ्लैग दिखाकर सैनिकों के शव उठाने की गुजारिश की है. लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने ये जरूर माना कि भारत की फायरिंग में उसका एक सैनिक मारा गया है और पांच नागरिक मारे गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, जिन्हें पाकिस्तानी सेना आम नागरिक बता रही है वे आतंकी हो सकते हैं. पाकिस्तान ने अपने फॉरवर्ड एरिया में जहां आतंकी कैंपों और लांच पैड्स को तबाह किया गया है वहां इंटरनेट बंद कर दिया है. एलओसी पर जो टेलीफोन कंपनी, एससीओ ऑपरेट करती है उसे पाकिस्तानी सेना ही चलाती है‌. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलओसी पर चल रही कारवाई के बारे में खुद जनरल बिपिन रावत से बात कर पूरी जानकारी ली.

यहां देखें आर्मी चीफ बिपिन रावत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget