एक्सप्लोरर

S Jaishankar: 'आतंकवाद को हथियार बनाकर भारत को बातचीत की मेज पर बैठाया नहीं जा सकता', एस जयशंकर की पाकिस्तान को दो टूक

S Jaishankar on LAC: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को एकतरफा बदलने के किसी भी प्रयास के लिए सहमत नहीं होंगे.

S Jaishankar Attack on Pakistan: आतंकवाद के मसले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए शुक्रवार (30 दिसंबर) को कहा कि भारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल हथियार के तौर पर नहीं किया जा सकता. जयशंकर ने साइप्रस (Cyprus) दौरे में भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान कहा कि जो आतंकवाद को हथियार बनाना चाहते हैं वो गलतफहमी में ना रहें.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि हम सभी के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं लेकिन आतंकवाद (Terrorism) की वजह से अच्छे पड़ोसी संबंध नहीं हैं.

पाकिस्तान और चीन को दो टूक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि हम कभी भी बातचीत की मेज पर आने के लिए आतंकवाद को हथियार बनने नहीं देंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सीमाओं पर चुनौतियां हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ''कोरोना काल में सीमाओं पर चुनौतियां तेज हो गई हैं और सभी जानते हैं कि आज चीन के साथ हमारे संबंधों की स्थिति सामान्य नहीं है. हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को एकतरफा बदलने के किसी भी प्रयास के लिए सहमत नहीं होंगे, इसलिए विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हम दृढ़ हैं.'' 

भारतीय प्रवासियों को लेकर क्या बोले विदेश मंत्री?

एस जयशंकर ने कहा, ''विदेशों में रहने वाले भारतीय मातृभूमि के लिए ताकत का एक बड़ा स्रोत हैं. जितने अधिक भारतीय बाहर जाते हैं, वैश्विक कार्यस्थल बढ़ता जाता है. अब जब इतनी बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रहते हैं और भारत को होने वाले फायदे हमें कई तरह से दिखाई दे रहे हैं तो बड़ा सवाल यह उठता है कि भारत का दायित्व क्या है? भारत का दायित्व वास्तव में उनकी देखभाल करना है, विशेष रूप से सबसे कठिन परिस्थितियों में बेहतर क्षमता के साथ उनकी देखभाल करना है.'' 

साइप्रस दौरे पर विदेश मंत्री

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि आपने पिछले सात या आठ सालों में देखा है, जहां भी भारतीय कठिनाई में रहे हैं, भारत सरकार मजबूती के साथ खड़ी रही है. साइप्रस दौरे में उन्होंने विदेश मंत्रालय में अपने 40 वर्षों के अनुभव का भी जिक्र किया. बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं.

ये भी पढ़ें:

कोरोना पर किरकिरी के बीच चीन ने बदला विदेश मंत्री, वांग यी की जगह लेंगे चिन गैंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget