एक्सप्लोरर

कोरोना पर किरकिरी के बीच चीन ने बदला विदेश मंत्री, वांग यी की जगह लेंगे चिन गैंग

China Cabinet Change: कोरोना महामारी से जूझ रहे चीन ने एक बदलाव किया है. शी जिनपिंग सरकार ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए विदेश मंत्री को बदल दिया है. वांग यी की जगह अब चिन गैंग लेंगे.

China Foreign Minister: कोरोना पर दुनिया भर में हो रही किरकिरी के बीच चीन ने अपने विदेश मंत्री को बदल दिया है. शी जिनपिंग सरकार में अब तक विदेश मंत्रालय की कमान संभाल रहे वांग यी की जगह अमेरिका में चीन के राजदूत रहे चिन गैंग को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. चिन गैंग विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं. चिन गैंग वर्तमान में अमेरिका में चीनी राजदूत के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं.

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नीति निकाय राजनीतिक ब्यूरो ने चिन की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 56 साल के चिन तत्काल पद संभालेंगे या नहीं. वहीं, 69 साल के वांग को सीपीसी के उच्चाधिकार प्राप्त राजनीतिक ब्यूरो में पदोन्नत किया गया है, जिससे वह देश के शीर्ष राजनयिक बन गए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और सहायक विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने ट्वीट किया कि चीन के नए विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति के लिए चिन गैंग को बधाई! उनकी नियुक्ति से चीन की कूटनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. वांग यी जिनपिंग सरकार में पिछले 10 सालों से विदेश मंत्री रहे. अब जिनपिंग सरकार ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल कर दिया है. हालांकि, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि वांग यी को उनके पद से क्यों हटाया गया है.

राष्ट्रपति जिनपिंग के करीबी माने जाते हैं चिन

नई सात सदस्यीय स्थायी समिति में शी जिनपिंग के बाद ली कियांग दूसरे स्थान पर हैं. चिन पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता थे और बाद में उपमंत्री के पद पर पहुंचे. पिछले 10 सालों से वो शी जिनपिंग के साथ करीबी से जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं वो शी के साथ ज्यादातर विदेशी दौरों पर उनके साथ पाए जाते थे. इससे पहले चिन को सीपीसी की प्रभावशाली केंद्रीय समिति में शामिल किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Russia-China: पुतिन और जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस पर की बात, चीनी राष्ट्रपति को मास्को आने का दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget