एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: क्या अब नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर? 238 दिनों बाद एक दिन में आए सबसे कम केस

India Coronavirus News Updates: अब तक दुनियाभर में 24.48 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, टर्की, उक्रेन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

India Coronavirus Updates: देशभर में कोरोना का प्रकोप अब काफी कम हो गया है. आठ महीने बाद सबसे कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,428 नए कोरोना केस आए और 356 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 15,951 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 3879 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 42 लाख 2 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 55 हजार 68 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 35 लाख 83 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 63 हजार 816 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 42 लाख 2 हजार 202
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 35 लाख 83 हजार 318
  • कुल एक्टिव केस- एक लाख 63 हजार 816
  • कुल मौत- चार लाख 55 हजार 68
  • कुल टीकाकरण- 102 करोड़ 94 लाख 1 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा 6,664 नए कोरोना मामले आए
केरल में सोमवार को कोविड-19 के 6,664 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 लाख 12 हजार 789 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान 9,010 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,17,785 हो गई है.

102 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 25 अक्टूबर तक देशभर में 102 करोड़ 94 लाख 1 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 64.75 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.31 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.18 फीसदी है. एक्टिव केस 0.49 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 12वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
पंजाब के बाद अब श्रीनगर में भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने का मामला आया सामने, UAPA के तहत केस दर्ज

India-Pak Match: हरियाणा के गृहमंत्री बोले- पाकिस्तान के जीतने पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA भारतीय नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget