एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, अब 24 घंटे में 27 हजार नए केस, 383 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus News Updates: अमेरिका, ब्रिटेन, टर्की में बीते दिन भारत से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं. वहीं बीते दिन सबसे ज्यादा मौत अमेरिका, रूस और ब्राजील में हुई है.

India Coronavirus Updates: कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह कोरोना के ताजा आंकड़े जारी किए गए. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 26,964 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 26,115 केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 383 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 34,167 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 7,586 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

  • 15 सितंबर- 30,570
  • 16 सितंबर- 34,403
  • 17 सितंबर- 35,662
  • 18 सितंबर- 30,773
  • 19 सितंबर- 30,256 
  • 20 सितंबर- 26,115
  • 21 सितंबर- 26,964

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना मामले
केरल में मंगलवार को कोविड के 15,768 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से प्रदेश में 214 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45 लाख 39 हजार 953 जबकि मरने वालों की तादाद 23,897 हो गयी है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,61,195 है.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 35 लाख 31 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 45 हजार 768 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 27 लाख 83 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब तीन लाख है. कुल 3 लाख 1 हजार 989 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 31 हजार 498
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 27 लाख 83 हजार 741
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 1 हजार 989
  • कुल मौत- चार लाख 45 हजार 768
  • कुल टीकाकरण- 82 करोड़ 65 लाख 15 हजार डोज दी गई

82 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 21 सितंबर तक देशभर में 82 करोड़ 65 लाख 15 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 75.57 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.75 फीसदी है. एक्टिव केस 0.92 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट करके जताया ‘शुक्रिया’

1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर विशेष एयर शो का आयोजन, चंडीगढ़ में राफेल से चिनूक तक दिखाएंगे दमखम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget