एक्सप्लोरर

1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर विशेष एयर शो का आयोजन, चंडीगढ़ में राफेल से चिनूक तक दिखाएंगे दमखम

1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर एयर फोर्स की ओर से विशेष एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. यह एयर शो चंडीगढ़ के सुखना लेक पर शाम साढ़े चार बजे देखने को मिलेगा. इस दौरान एयरक्राफ्ट अपना करतब दिखाएगा.

चंड़ीगढ़ः साल 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर एयरफोर्स की ओर से विशेष एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आज यानि 22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे देखने को मिलेगा. चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित विशेष एयर शो में सूर्य किरण एयर शो और अन्य एयरक्राफ्ट अपने हवाई करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लेंगे. इसी साल चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन अपनी स्थापना दिवस की गोल्डन जुबली मना रहा है. एयर फोर्स चंडीगढ़ स्टेशन की स्थापना साल 1961 में हुई थी. ऐसे में यह एयर शो कई मायनों में खास हो गया है.

पिछले कुछ साल से 12 विग वायुसेना स्टेशन चंडीगढ़ अपने आधुनिक विमानों और उपयोगिता के कारण भारतीय वायु सेना के सबसे बड़े व महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में से एक बना हुआ है. भारतीय वायु सेना की फॉर्मेशन एरोबेटिक्स यूनिट्स जिसे सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के नाम से भी जाना जाता है. इस टीम को एचएएल बिल्ड हॉक एयर क्राफ्ट से लैस किया गया है.

शानदार प्रदर्शन कर चुकी सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. इसे दुनिया में नौ एयर क्राफ्ट फॉर्मेशन एरोबैटिक टीम में शामिल होने का गौरव भी मिला हुआ है. यह टीम 22 सितंबर को चंडीगढ़, 26 सितंबर को श्रीनगर, वायु सेना दिवस के लिए वायु सेना स्टेशन और 16 अक्टूबर 2021 को पुणे में एरोबेटिक प्रदर्शन करेगा.

सुखना झील पर आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में आम लोगों की भी एंट्री दी जाएगी. इस शो को देखने के लिए किसी भी तरह के चार्ज नहीं हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शो को देखने के दौरान कोरोना नियमों का पालन करें. शो को सफल बनाने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करें. इस शो में बिना मास्क के किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

दर्शकों के लिए गाइडलाइन जारी

सुखना झील पर भीड़ कम हो इसके लिए प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे जहां भी संभव हो, अपनी छतों से इस शो का लुत्फ उठाएं. इसके अलावा दर्शकों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है. गाइडलाइन के मुताबिक वे कोई भी खाने योग्य सामान न लाएं जिससे पक्षियां आकर्षित हो. पक्षियों के आने से एयर शो में भाग लेने वाले विमानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है.

Indore News: भगवान गणेश की मुर्तियों को ट्रकों से अपमानजनक ढंग से तालाब में फेंकने पर FIR दर्ज, 9 निगम कर्मी हुए बर्खास्त

Neeraj Chopra ने टेंशन को दूर भगाने का बताया आसान तरीका, लोग बोले- 'सामने आया देसी छोरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तूफान से पहले की शांति...', डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर से होगा ईरान पर अटैक?
'तूफान से पहले की शांति...', ट्रंप के सोशल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर ईरान पर होगा अटैक?
केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
7.75 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-स्वीडन व्यापार, PM मोदी-क्रिस्टरसन के बीच निवेश पर बनी बात
7.75 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-स्वीडन व्यापार, PM मोदी-क्रिस्टरसन के बीच निवेश पर बनी बात
त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय, मामले की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी
राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय, मामले की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Pregnancy High BP: 2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
Embed widget