एक्सप्लोरर

Corona Cases: 88 दिनों बाद सबसे कम कोरोना मामले आए, 24 घंटे में 1422 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 21 June: देश में कोरोना मामलों में लगातार कमी आ रही है लेकिन संकट अभी थमा नहीं है. अभी कोरोना एक्टिव केस 7 लाख से ज्यादा हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं. आज दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में ही आए हैं.

नई दिल्ली: देश में 88 दिनों बाद सबसे कम कोरोना मामले सामने आए हैं. साथ ही लगातार दूसरे दिन 60 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53,256 नए कोरोना केस आए और 1422 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 23 मार्च को 47,262 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. बीते दिन 78,190 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 26,356 एक्टिव केस कम हो गए. 

देश में लगातार 39वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 20 जून तक देशभर में 28 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 39 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 24 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 99 लाख 35 हजार 221
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 88 लाख 44 हजार 199
  • कुल एक्टिव केस- 7 लाख 2 हजार 887
  • कुल मौत- 3 लाख 88 हजार 135

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना मामलों की स्थिति

  • राजस्थान में कोरोना के रविवार को 144 नए मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गईं. नए मामलों में जयपुर में 30, अलवर में 26, जोधपुर में 13, सीकर में 12 नये मामले शामिल हैं.
  • पश्चिम बंगाल में रविवार को 2184 लोग संक्रमित पाए गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 14,81,707 हो गए. 53 और मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,348 हो गई.
  • पंजाब में 549 नए मामले आए और 23 लोगों की मौत हो गयी. संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,303 और इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 15,826 हो गयी है.
  • महाराष्ट्र में कल वायरस के 9361 नए मामले आए और 190 मौतें हुईं. राज्य में कुल मामले बढ़कर 59,72,781 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,17,961 हो गई. जबकि 9,101 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए.
  • कर्नाटक में रविवार को संक्रमण के 5,000 से कम नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 28.06 लाख हो गए वहीं संक्रमण से 120 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 33,883 हो गई.

ये भी पढ़ें-
Delhi Unlock-4: दिल्ली में आज से पाबंदियों में और ज्यादा छूट, खुल रहे हैं मार्केट काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट और बार

Corona Vaccination: आज से देशभर में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget