एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्यादा मौत

Coronavirus Cases in India Today 16 May: दुनिया के करीब 50 फीसदी कोरोना केस हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत ही है.

नई दिल्ली: भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 311,170 नए कोरोना केस आए और 4077 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,62,437 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 55,344 एक्टिव केस कम हुए हैं.

15 मई तक देशभर में 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 33 हजार 232 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.48 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 46 लाख 84 हजार 77
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 7 लाख 95 हजार 335
  • कुल एक्टिव केस- 36 लाख 18 हजार 458
  • कुल मौत- 2 लाख 70 हजार 284

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 15 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दिल्ली में एक हफ्ते में 2,173 की मौत, श्मशान में जगह हुई खाली
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6430 नए मामले सामने आए हैं, जो 7 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. रोजाना कोरोना पॉजिटिविटी दर घटकर 11.32 फीसदी रह गई है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोजाना पॉजिटिविटी मामलों, पॉजिटिविटी दर और होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या आदि में भारी गिरावट देखी गई है.

पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली ने 65,180 कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी 4 मई से प्रतिदिन 300 से अधिक मौतों की रिपोर्ट कर रही है (दो दिनों को छोड़कर जब 300 से कम रिपोर्ट की गई थी). एक दिन में सबसे अधिक मौतें 3 मई को हुईं, जब शहर में कुल 448 कोविड मरीजों की मौत हुई थी. पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली में 2,173 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है, पिछले साल की शुरुआत में कोविड महामारी की पहली लहर के बाद से कुल मृत्यु का आंकड़ा 21,244 हो गया है.

ये भी पढ़ें-
गोवा में ऑक्सीजन की कमी से मौत की जिम्मेदारी लेने से सरकार का इनकार, कहा- मौतों को ऑक्सीजन की कमी से जोड़ना गलत

पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर चिपकाने पर 25 लोग गिरफ्तार, ऑटो ड्राइवर और मजदूरी करने वाले शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget