एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर चिपकाने पर 25 लोग गिरफ्तार, ऑटो ड्राइवर और मजदूरी करने वाले शामिल

पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों जैसे शाहदरा, रोहिणी, रिठाला, द्वारका और कई अन्य में पाए गए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शहर में पोस्टरों के पीछे किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता तो नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए. इनमें लिखा था, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?"

12 मई को पुलिस को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ये पोस्टर लगे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई. 13 मई तक सभी पोस्टर हटा दिए गए. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 19 साल का लड़का है जिसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी, 30 साल का ऑटो ड्राइवर है और 61 साल का दिहाड़ी मजदूरी करने वाला शख्स भी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए. एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की.

किसके कहने पर लगाए गए पोस्टर? पुलिस की जांच जारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं तो और एफआईआर दर्ज की जा सकती है. फिलहाल यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके मुताबिक ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी."

पुलिस ने बताया कि तीन मामले उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज किए गए और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीन मामले पश्चिम दिल्ली में दर्ज की गए और वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन मामले बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. राजधानी के उत्तर-पश्चिम इलाके में इस मामले में चार प्राथमिकी दर्ज की गयीं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. शहर के मध्य हिस्से में दो मामले दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. दो केस रोहिणी में दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किए गए. जबकि एक प्राथमिकी पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक एफआईएर द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. दक्षिणी दिल्ली में भी इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयीं.

ये भी पढ़ें-

Cyclone Tauktae: चक्रवात तूफान 'तौकते' में तब्दील, NDRF की 100 टीमें तैनात, वायुसेना-नौसेना भी सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
Parimatch Online Betting: परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Congress: हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा
हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget