एक्सप्लोरर

Coronavirus India Update: कोरोना का कम हुआ असर, 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस, 4000 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 14 May: दुनिया के करीब 50 फीसदी केस हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत ही है.

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण का कहर पहले से कम हुआ है लेकिन संकट अभी टला नहीं है. महामारी से हर दिन करीब चार लोगों की मौत हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 343,144 नए कोरोना केस आए और 4000 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,44,776 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले बुधवार को 362,727 नए केस आए थे.

13 मई तक देशभर में 17 करोड़ 92 लाख 98 हजार 584 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 27 हजार 162 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.13 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.75 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 40 लाख 46 हजार 809
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 79 हजार 599
  • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 4 हजार 893
  • कुल मौत- 2 लाख 62 हजार 317

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 42,582 नए मामले
महाराष्ट्र में कल को कोविड के 42,582 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 850 और लोगों की मौत हो गई. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 52,69,293 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 78,857 पर पहुंच गई. 

वहीं, पड़ोसी राज्य गुजरात में भी कल 10,742 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर यहां कुल कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 7,25,353 हो गई है. गुजरात में गत 24 घंटे में 109 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई. इसके साथ ही राज्य में अबतक महामारी से 8,840 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्र शासित दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में गत 24 घंटे में संक्रमण के 96 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर यहां अबतक 9,418 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. यहां, 8,199 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 1,215 मरीज उपचाराधीन हैं.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget