एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के टीकाकरण केंद्र में बड़ी लापरवाही, 72 साल के बुजुर्ग को लगी दो अलग-अलग वैक्सीन

महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक शख्स को दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन दे दी गई. ये एक बड़ी लापरवाही है.

मुंबई: महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान के दौरान अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक 72 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीन की डोज दे दी गई. महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव के निवासी दत्तात्रेय वाघमारे को पहला टीका कोवैक्सीन का दिया गया और दूसरा टीका कोविशील्ड का लग गया. दोनों ही टीके गांव के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र पर दिए गए.

दत्तात्रेय वाघमारे ने बताया कि उन्हें 22 मार्च को मुंबई से 420 किलोमीटर दूर जालना जिले के एक ग्रामीण अस्पताल में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक मिली थी. इसके बाद 30 अप्रैल को उन्होंने दूसरी खुराक ली, लेकिन इस बार उन्हें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक दे दी गई.

दत्तात्रेय वाघमारे की कैसी है तबीयत
दूसरी कंपनी की डोज लिए जाने के बाद दत्तात्रेय वाघमारे को हल्का बुखार, शरीर में दर्द और घबराहट होने लगी. जांच के लिए उन्हें एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवा दी. वाघमारे के बेटे दिगंबर ने बताया, टीकाकरण का सर्टिफिकेट देखने के बाद अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग को इस खबर की जानकारी हुई कि वाघमारे को दो अलग-अलग टीके दे दिए गए.

परिवार ने इस लापरवाही की शिकायत गांव के स्वास्थ्य अधिकारियों से की है. अधिकारियों ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है. दिगंबर का कहना है कि वह और उसके पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है. इसलिए किस व्यक्ति को कौन-सी वैक्सीन दी जानी है इसकी जिम्मेदारी टीकाकरण केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों की थी.

ये भी पढ़ें-

कोविशील्ड की 2 डोज के बीच अंतर बढ़ाना सही कदम, भारत को ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना चाहिए- फाउची

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget