एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

ईद पर बधाई देने का अपना अलग ही रिवाज है. इंटरनेट के दौर में बधाई देना बहुत ही आसान हो गया है. पिछले साल की तरह इस साल भी ईद पर कोरोना का साया बना हुआ है.

नई दिल्ली: देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं आज वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि भी है. इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है. साथ ही आज के ही दिन भगवान परशुराम जी की जयंती भी है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं. हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. ईद मुबारक!"

बाकी दो ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं. शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे. भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं."

रमजान महीने का अंत होता है ईद का त्योहार
ईद का त्योहार रमजान महीने के पवित्र महीने का अंत होता है. दुनियाभर में ईद का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग एक दूसरे ईद मुबारक कहते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते हैं. पिछले साल की तरह इस साल भी ईद पर कोरोना का साया बना हुआ है. इसलिए विशेष एहितयात के साथ इस पर्व को मनाने की बात कही जा रही है. लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए और फोन कर बधाई दे रहे हैं.

वहीं आज अक्षय तृतीया भी है. भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ था. परशुरामजी का वर्णन रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण में भी आता है. मान्यता है कि भारत के अधिकांश ग्राम परशुराम जी ने ही बसाए थे.

ये भी पढ़ें-
अक्षय तृतीया को मनाई जाती है परशुराम जयंती, भगवान शिव ने दिया था ये खतरनाक अस्त्र

कोरोना काल के बीच देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, सोशल डिस्टेंसिंग पालन की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget