एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना से मौत का तांडव जारी, 24 घंटे में 4120 संक्रमितों की मौत, 3.62 लाख नए केस

Coronavirus Cases in India Today: भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या ढाई करोड़ के पास तक पहुंच गई है. इनमें 37 लाख से ज्यादा मरीज अभी भी संक्रमित हैं. दुनिया के 50 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.

12 मई तक देशभर में 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख 94 हजार 991 टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.64 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 37 लाख 3 हजार 665
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 97 लाख 34 हजार 823
  • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 10 हजार 525
  • कुल मौत- 2 लाख 58 हजार 317

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दिल्ली में आज से 18-44 उम्र के लिए कोवैक्सीन उपलब्ध नहीं
दिल्ली में 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को कोवैक्सीन के टीके आज से नहीं लगाए जा सकेंगे. दरअसल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को टीके की अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है और इस वजह से 18-44 के लोगों के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान प्रभावित हो सकता है. आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली को 11 मई को कोविशील्ड टीके की 2.67 लाख से अधिक खुराकें मिलीं, लेकिन उसके पास कोवैक्सीन का भंडार पूरी तरह खत्म हो चुका है.

महाराष्ट्र में कल 816 मौतें हुईं, 58,805 मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में कल कोविड के 46,781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हुईं. राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,26,710 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 78,007 हो गए. राज्य में 58,805 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,00,196 हो गई. अब 5,46,129 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में संक्रमण दर 17.36 प्रतिशत है. मुंबई शहर में संक्रमण के 2,104 नए मामले आए.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत कहां पर है, जानिए टॉप-5 राज्य जहां सबसे ज्यादा कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget