एक्सप्लोरर

कोरोना का कोहराम: अब रिकॉर्ड 1 लाख 32 हजार नए केस आए, 24 घंटे में 780 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India: देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 25 करोड़ 40 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13 लाख 64 हजार सैंपल कल टेस्ट किए गए.एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है. नए मामलों की संख्या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. हर दिन दुनिया में सबसे ज्यादा केस भारत में ही आ रहे हैं. चौथी बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 131,968 नए कोरोना केस आए और 780 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 61,899 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 4, 6 और 7 अप्रैल को एक लाख से ज्यादा केस आए थे.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 13 हजार 292
  • कुल एक्टिव केस- नौ लाख 79 हजार 608
  • कुल मौत- एक लाख 67 हजार 642
  • कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 43 लाख 34 हजार 262 डोज दी गई

कुछ राज्यों में हालात बदतर महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 56,286 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32,29,547 हो गए. इसके सवाथ ही 376 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 57,028 हो गई. इसके अलावा कर्नाटक में संक्रमण के 6,570, तमिलनाडु में 4,276, गुजरात में 4,021, पंजाब में 3,119 और हरियाणा में 2,872 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को 59,907 मामले सामने आए थे और 322 लोगों की मौत हुई थी.

कल करीब 37 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 8 अप्रैल तक देशभर में 9 करोड़ 43 लाख 34 हजार 262 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 91 हजार 511 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 92 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 7 फीसदी हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है.

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री ने जताई चिंता देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए फिर से युद्ध स्तर पर काम करना आवश्यक है. उन्होंने राज्यों से निषिद्ध क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और जांच में तेजी लाने को कहा. मुख्यमंत्रियों के साथ देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने पिछले साल बगैर टीके के कोविड-19 से लड़ाई जीती थी, इसलिए आज भयभीत होने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget