एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: भारत के पास सिर्फ 5.5 दिनों का वैक्सीन स्टॉक बचा, कई राज्यों में टीका केंद्र बंद

देशभर में अधिकतम 36 लाख तक कोरोना वैक्सीन की डोज एक दिन में दी जा चुकी है. इस बीच कोविड टीकों की आपूर्ति और कमी को लेकर राज्य सरकारों और केंद्र के बीच की तल्खी बनी हुई है.

नई दिल्ली: देश में हर दिन सवा लाख से ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं. कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है. अप्रैल में एक दिन में वैक्सीन की डोज देने का आंकड़ा 36 लाख तक पहुंच गया है. इस बीच जानकारी मिली है कि भारत के पास वैक्सीन का स्टॉक सिर्फ 5.5 दिनों का बचा है. यानी कि लगभग एक हफ्ते के लिए ही राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई की जा सकती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास वैक्सीन का टोटल स्टॉक करीब 19.6 मिलियन यानी कि 1 करोड़ 96 लाख डोज का बचा है. अगर हर दिन 36 लाख डोज दी जाए तो ये स्टॉक अगले 5.5 दिनों तक ही चल पाएगा. हालांकि, अच्छी बात ये है कि अगले एक हफ्ते तक वैक्सीन की नई खेप प्राप्त होने वाली है. लेकिन अगर वैक्सीनेशन की स्पीड को एक स्टोप भी आगे बढ़ाया गया को फिर कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत हो सकती है. अभी फिलहाल भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है.

कई राज्यों में टीकाकरण केंद्र बंद देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी हो रही है. राज्य सरकारें लगातार केंद्र से वैक्सीन की मांग कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में कोविड वैक्सीन की कमी के चलते लगभग 60 प्रतिशत सरकारी टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा है. वाराणसी में 66 सरकारी टीकाकरण केंद्रों में से केवल 25 पर ही कोविड टीकाकरण हो रहा है. वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला स्तरीय टीका वितरण केंद्र भी बंद कर दिया गया है. वहां के स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्यामजी प्रसाद ने कहा कि लखनऊ से वैक्सीन की आपूर्ति में भारी कमी आई है. चूंकि वाराणसी में टीकों की मांग बहुत ज्यादा है, लिहाजा यहां डोज कम पड़ रहे हैं.

वहीं मुंबई के 25 अस्पतालों में टीके की खुराक नहीं दी जा सकी है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया है कि गुरुवार को टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी. शहर के नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि टीकाकरण के लिए मंजूर 71 केंद्रों में से 25 पर टीके की खुराक नहीं दी जा सकी क्योंकि इन निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके उपलब्ध नहीं थे.

ये भी पढ़ें- सतारा और सांगली समेत इन शहरों में रोका गया कोरोना टीकाकरण, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने किया वैक्सीन की कमी का दावा

देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन के स्टॉक में आई भारी कमी, केंद्र सरकार पर उठ रहे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget