एक्सप्लोरर

काल बना कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड तोड़ 93 हजार नए केस, एक्टिव केस करीब 7 लाख

Coronavirus Cases India Updates: कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है. छह महीने बाद (197 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 93,249 नए कोरोना केस आए और 513 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 60,048 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 18 सितंबर को 93 हजार से ज्यादा (93,337) केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 16 लाख 29 हजार 289
  • कुल एक्टिव केस- छह लाख 91 हजार 597
  • कुल मौत- एक लाख 64 हजार 623
  • कुल टीकाकरण- 7 करोड़ 59 लाख 79 हजार 651 डोज दी गई

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. वहीं संक्रमण से और 277 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 55,656 पहुंच गई. राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,53,523 हो गयी है.

मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सबसे अधिक हैं. महाराष्ट्र में कल 37,821 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 24,95,315 हो गई है. महाराष्ट्र में अभी 4,01,172 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है.

साढ़े सात करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 2 अप्रैल तक देशभर में 7 करोड़ 59 लाख 79 हजार 651 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 38 हजार 972 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 93 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 5 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

ये भी पढ़ें- बंगाल-असम में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, केरल-तमिलनाडू-पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद से 15 जवान लापता, 5 शहीद सुरक्षाबलों में से 2 की बॉडी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget