एक्सप्लोरर

कोरोना: हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड! अप्रैल में अक्टूबर जैसा हाल, 24 घंटे में 81 हजार से ज्यादा केस

Coronavirus Cases India Updates: देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस में करीब 78 फीसदी सिर्फ 5 राज्यों से हैं. ये 5 राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 61 फीसदी कोरोना के एक्टिव केस हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तेजी से फैल रही है. नए केस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है. अप्रैल में पिछले साल सितबंर-अक्टूबर जैसा हाल हो गया है. देश में छह महीने बाद (182 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81,466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 50,356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर को 81,484 केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 59 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 23 लाख 3 हजार 131
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 15 लाख 25 हजार
  • कुल एक्टिव केस- छह लाख 14 हजार 696
  • कुल मौत- एक लाख 63 हजार 396
  • कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 87 लाख 89 हजार 138 डोज दी गई

महाराष्ट्र में कल 249 संक्रमितों की मौत देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 43,183 नए मामले सामने आए. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. वहीं संक्रमण से और 249 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,898 पहुंच गई.

मुंबई में 8646 नए मामले सामने आए, जबकि और 18 मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में कल 32,641 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 24,33,368 हो गई है. महाराष्ट्र में अभी 3,66,533 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है.

करीब सात करोड़ कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 1 अप्रैल तक देशभर में 6 करोड़ 87 लाख 89 हजार 138 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 71 हजार 242 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 94 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 4.78 फीसदी हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से अब नहीं हो रही कोई मौत कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र-गुजरात में कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज, अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 1 महीने के लिए रद्द

Alia Bhatt कोरोना से हुईं संक्रमित, बीते दिनों उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर हुए थे कोविड पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget