एक्सप्लोरर

देश में पहली बार एक दिन में आए 90 हजार कोरोना मरीज, अबतक 41 लाख संक्रमित, 70 हजार की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. लेकिन सबसे तेजी से कोरोना मामले भारत में बढ़ रहे हैं.

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं. देश में पहली बार एक दिन में 90,632 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटों में 1065 लोगों की जान चली गई है. इससे पहले देश में पांच सितंबर को सर्वाधिक 86,432 मामले सामने आए थे. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 41 लाख 13 हजार हो गई है. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख 23 हजार है. संक्रमितों की संख्या के मामले में ब्राजील को पछाड़कर अब भारत जल्द ही दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है.

देश में कुल संक्रमितों में से 70,626 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 62 हजार हो गई और 31 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.72% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 5 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 88 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 2.70 करोड़ लोग अबतक हुए कोरोना संक्रमित, 1.91 करोड़ ठीक हुए, एक्टिव केस सिर्फ 70 लाख अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी, दोनों देशों में 24 घंटे में आए 73 हजार केस, 1326 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
नालंदा यूनिवर्सिटी में फिर से शुरू हुई 'शास्त्रार्थ' परंपरा, PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानें क्या कुछ बताया
नालंदा यूनिवर्सिटी में फिर से शुरू हुई 'शास्त्रार्थ' परंपरा, PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानें क्या कुछ बताया
'सबरीमाला में सोना चोरी मामले पर सवाल उठाने वाले अयोध्या पर भी बोलें', केरल के मंत्री मुरलीधरन ने कसा तंज
'सबरीमाला में सोना चोरी मामले पर सवाल उठाने वाले अयोध्या पर भी बोलें', केरल के मंत्री मुरलीधरन ने कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget