एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 2.70 करोड़ लोग अबतक हुए कोरोना संक्रमित, 1.91 करोड़ ठीक हुए, एक्टिव केस की संख्या 70 लाख

5 सितंबर को दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आए हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: कोरोना महामारी (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और दुनियाभर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ लाख के करीब पहुंच गई है. पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 58 हजार नए मामले सामने आए हैं और 4 हजार 634 लोगों की जान चली गई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 70 लाख 43 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8 लाख 82 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 91 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 41 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में भी 24 घंटे में 31 हजार मामले आए हैं. हालांकि इन दिनों दुनिया में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना के मामले भारत में सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका: केस- 6,429,947, मौतें- 192,818
  • ब्राजील: केस- 4,123,000, मौतें- 126,203
  • भारत: केस- 4,110,839, मौतें- 70,679
  • रूस: केस- 1,020,310, मौतें- 17,759
  • पेरू: केस- 676,848, मौतें- 29,554
  • कोलंबिया: केस- 658,456, मौतें- 21,156
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 636,884, मौतें- 14,779
  • मैक्सिको: केस- 623,090, मौतें- 66,851
  • स्पेन: केस- 517,133, मौतें- 29,418
  • अर्जेंटीना: केस- 471,806, मौतें- 9,739

22 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित दुनिया के 22 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी (5 लाख) लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 60 हजार से ज्यादा मौत हुई है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में भी तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

Exclusive: इस बार चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर तिब्बत वापस ले लेना चाहिए: एसएफएफ कमांडो

ट्रंप ने फिर की भारत-चीन सीमा विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश, कहा- 'हालात बहुत ही खराब है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget