एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 30 हजार नए केस, 33 हजार ठीक हुए, अबतक 98 लाख से ज्यादा संक्रमित

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका, ब्राजील, टर्की के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में एक समय रोजाना करीब 90 हजार नए मामले सामने आ रहे थे. अब रोजाना मामले घटकर औसत 30 हजार के करीब आ चुके हैं. लेकिन अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख के पार पहुंच चुकी है.

देश में 13 दिनों से लगातार 40 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 30,006 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 442 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 33,494 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका, ब्राजील और टर्की के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है.

संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 98 लाख 26 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 42 हजार 628 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 60 हजार हो गए. अब तक कुल 93 लाख 24 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 11 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 26 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10.65 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी है. एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में अबतक 16 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 7 लाख नए केस, करीब 4 लाख ठीक हुए

10 बड़ी बातें | किसान आंदोलन की आड़ में एक्टिव हुए खालिस्तान समर्थक, पंजाब से किसानों का जत्था रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget