एक्सप्लोरर

दुनियाभर में अबतक 16 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 7 लाख नए केस, करीब 4 लाख ठीक हुए

दुनियाभर में अबतक सात करोड़ 14 लाख 14 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 16 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं.

World Coronavirus Update: दुनियाभर के 218 देशों में अबतक 16 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7 लाख नए मामले सामने आए और 12,292 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 4 दिसंबर को सबसे ज्यादा 6.94 लाख केस और 10 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,930 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अल-कायदा के आतंकी हमले में मारे गए लोगों से भी ज्यादा मौत हुई.

कोरोना से मौत का आंकड़ा 16 लाख के पार वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक सात करोड़ 14 लाख 14 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से अबतक 16 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि चार करोड़ 95 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. दो करोड़ दो लाख 15 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 41 हजार से ज्यादा नए केस आए और 2,989 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 98 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 53 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 16,290,231, मौत- 302,727
  • भारत:      केस- 9,827,026, मौत- 142,662
  • ब्राजील:    केस- 6,836,313, मौत- 180,453
  • रूस:        केस- 2,597,711, मौत- 45,893
  • फ्रांस:       केस- 2,351,372, मौत- 57,567
  • यूके:         केस- 1,809,455, मौत- 63,506
  • इटली:      केस- 1,805,873, मौत- 63,387
  • टर्की:        केस- 1,780,673, मौत- 15,977
  • स्पेन:        केस- 1,741,439, मौत- 47,624
  • अर्जेंटीना: केस- 1,489,328, मौत- 40,606

किस देश में हुई कितनी मौत? वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 180,453 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (112,326), ब्रिटेन (63,506), इटली (63,387), फ्रांस (57,567), ईरान (51,727), स्पेन (47,624), रूस (45,893), अर्जेंटीना (40,606), कोलंबिया (38,669), पेरू (36,544), दक्षिण अफ्रीका (22,952), पोलांड (22,174) और जर्मनी (21,820) हैं.

दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 11 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

ये भी पढ़ें- Covid-19 Vaccine: अमेरिका में जल्द होगा फाइजर की वैक्सीन का इस्तेमाल, एक्सपर्ट्स की हरी झंडी, FDA की मंजूरी का इंतजार

Coronavirus: कनाडा, यूके और बहरीन के बाद अमेरिका में जल्द मिल सकती है फाइजर के कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget