एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 7974 नए मामले, केरल में सबसे ज्यादा केस

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में 27.24 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3.47 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: भारत में अब पहले से कोरोना का कहर कम हो गया है. कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 8 हजार से नीचे पहुंच गई है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 7,974 नए कोरोना केस आए और 343 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 4006 मामले और 125 मौतें शामिल हैं. देश में 24 घंटे में 7,948 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 317 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 47 लाख 18 हजार 602 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 76 हजार 478 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है. कुल 87 हजार 245 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

देश में अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र और केरल में बीते दिन 4-4 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, तमिलनाडु में भी एक मामला सामने आया. बता दें, देश में अब तक ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है.

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 47 लाख 18 हजार 602
  • कुल डिस्चार्ज- 3 करोड़ 41 लाख 54 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 87 हजार 245 
  • कुल मौत- 4 लाख 76 हजार 478
  • कुल टीकाकरण- 135 करोड़ 25 लाख 36 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 15 दिसंबर तक देशभर में 135 करोड़ 25 लाख 36 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 60.12 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 65.88 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.84 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.37 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.38 फीसदी है. एक्टिव केस 0.25 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 27वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Kids Vaccine: भारत में बच्चों की वैक्सीन की क्या स्थिति है? जानिए बच्चों को कब मिलेगा सुरक्षा कवच

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब संसद में पेश होगा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget