एक्सप्लोरर

MQ9B PREDATOR: अब PoK भी नहीं जाना होगा और आतंकवाद के अड्डे भी हो जाएंगे खत्म, भारत ने अमेरिका से खरीदे हंटर किलर ड्रोन

Hunter Killer Drone from America: भारत अमेरिका से दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन MQ9B PREDATOR खरीद रहा है. यह वही ड्रोन है जिसने अलकायदा के हेड अयमान अल जवाहिरी को खत्म किया था.

India Buy Drone from America: भारत अमेरिका से दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन MQ9B PREDATOR खरीद रहा है. भारत और अमेरिका के बीच यह डील 25955 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है. अमेरिका का यह ड्रोन भारत की तीनों सेनाओं को दिए जाएंगे. अमेरिका न केवल ड्रोन की डील कर रहा है बल्कि उसने कहा है कि भारत को ताकतवर स्वदेशी ड्रोन बनाने की तकनीक में भी मदद करेगा.

अमेरिका से जो ड्रोन मंगवाए जा रहे हैं फिलहाल उनकी तैनाती देश के चार जगह पर होगी चेन्नई के आईएनएस राजाजी, गुजरात के पोरबंदर में. इन दो स्थानों पर भारतीय नौसेना इसका संचालन करेगी. वायु सेना और आर्मी इन ड्रोन को गोरखपुर और सरसावा एयर फोर्स बेस पर कंट्रोल करेगी. गोरखपुर और सरसावा बेस से चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर नजर रखना और आसान हो जाएगा. इनमें से 15 ड्रोन समुद्री इलाकों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे तो वहीं पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर निगरानी के लिए भी कुछ ड्रोनों को तैयार किया जाएगा.

क्यों कहते हैं इसे हंटर किलर

अमेरिका ने इस ड्रोन का नाम हंटर किलर यूएवी रखा है. यह वही ड्रोन है जिसने अलकायदा के हेड अयमान अल जवाहिरी को खत्म किया था. यह एक लंबी रेंज से वार करने वाला ड्रोन है, जो हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल से भरा हुआ होता है. 

वीडियो गेम की तरह चलाते हैं ऑपरेटर्स

एमक्यू 9 प्रेडेटर रिमोट से उड़ाया जाता है. यह वह ड्रोन है जिसे किसी भी मिशन के लिए भेजा जा सकता है. किसी की जासूसी करना, सर्विलांस पर सूचना जमा करना या फिर दुश्मनों के ठिकानों पर बिना किसी की नजर में आए हमला करना, इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा ऊंचाई से यह सब पर निगरानी भी रख सकता है. इस ड्रोन की रेंज 1900 किलोमीटर है जो अपने साथ 1700 किलोग्राम वजन के हथियार को कैरी कर सकता है. ग्राउंड पर बैठे दो कंप्यूटर ऑपरेटर इसे वीडियो गेम की तरह चलाते हैं. 

50 हजार फीट की ऊंचाई से कर सकता है हमला

ड्रोन की लंबाई 36.01 फिट है, विंगस्पैन 65.7 फीट, ऊंचाई 12.6 फीट और इसका वजन 2223 किलोग्राम है. इसमें 1800 किलोग्राम ईंधन स्टोर किया जा सकता है. इसकी गति की बात करें तो 482 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है. यह ड्रोन 50 हजार फीट की ऊंचाई से दुश्मन पर मिसाइली हमला कर सकता है.

मिसाइल और बम लगे होते हैं

एमक्यू 9 प्रेडेटर पर मिसाइल लगाई जाती है. इनमें 4 AGM - 114 HELLFIRE मिसाइल लगी होती है, जो जमीन पर सटीक जगह पर हमला करती है. इसमें लेजर गाइडेड GBU - 12 PAVEWAY II बम भी लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- गोलान हाइट्स में 12 बच्चों की मौत का बदला लेने की कसम खा रहे नेतन्याहू, पर ये लोग तो खुद को इजरायली मानते ही नहीं; क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget