एक्सप्लोरर

खुशखबरी! भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

आर्थिक मोर्चे पर मंदी से जूझ रहे भारत के लिए अच्छी खबर है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

नई दिल्ली: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. दरअसल अमेरिकी वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी के मामले में भारत 2,940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दौड़ में पिछले साल 2019 में ही भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया था. ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2,830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2,710 अरब डॉलर है.

क्रय शक्ति के आधार पर भारत की जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान और जर्मनी से आगे है. भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है जबकि अमेरिका में प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है.

अमेरिका का शोध संस्थान वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की पूर्व की नीति से आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है. भारत का दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में छठवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचना 5 ट्रिलियन इकॉनमी की दिशा में एक कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

ट्रंप का भारत दौरा: इंतजाम ऐसे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, जानें- कैसे हैं सुरक्षा बंदोबस्त

आलिया भट्ट को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड तो रंगोली बोलीं- 'करण जौहर कर देंगे सबको कलंकित'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget