एक्सप्लोरर

ट्रंप का भारत दौरा: इंतजाम ऐसे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, जानें- कैसे हैं सुरक्षा बंदोबस्त

भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप करीब 4 घंटे तक अहमदाबाद में रुकेंगे और इस दौरान सुरक्षा के ऐसे इंतजाम होंगे की परिंदा भी पर ना मार सके.अहमदाबाद के बाद ट्रंप औऱ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के आगरा जाने का कार्यक्रम है. इसके लिए ताजनगरी में भी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आने वाले हैं. उनके दौरे को लेकर ताजनगरी आगरा से लेकर गुजरात के अहमदाबाद तक जबर्दस्त तैयारियां चल रही हैं. इतंजाम ऐसे किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. ट्रंप के दौरे से हफ्तेभर पहले ही अमेरिकी वायुसेना का एक विमान कल अहमदाबाद पहुंच चुका है. इस विमान से अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट आए हैं. वह अपने साथ ट्रंप की सुरक्षा करने वाले उपकरण भी लाए हैं. सीक्रेट सर्विस के एजेंट अहमदाबाद के हयात होटल में रुके हैं. ट्रंप सबसे पहले एयरपोर्ट से अहमदाबाद में मौजूद साबरमती आश्रम जाएंगे और फिर दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्धाटन करेंगे. अहमदाबाद में पीएम मोदी और ट्रंप करीब 22 किलोमीटर का सफर रोड से तय करेंगे. कैसी होगी ट्रंप की सुरक्षा?
  • मोटेरा स्टेडियम का हर कोना CCTV की निगरानी में होगा.
  • रोड शो के दौरान एनएसजी कमांडो और अमेरिकी स्नाइपर इमारतों पर तैनात होंगे.
  • हेलीकॉप्टर के जरिए पूरे शहर में निगरानी रखी जाएगी.
  • कुछ इलाकों में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी.
  • अहमदाबाद में 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे.
  • साबरमती नदी में विशेष कमांडो गश्त पर होंगे.
  • अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक को रोका जाएगा.
  • अहमदाबाद से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव की तैयारी है.
अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति करीब 4 घंटे तक अहमदाबाद में रुकेंगे और इस दौरान सुरक्षा के ऐसे इंतजाम होंगे की परिंदा भी पर ना मार सके. अहमदाबाद के बाद ट्रंप औऱ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के आगरा जाने का कार्यक्रम है. इसके लिए ताजनगरी में भी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं. आगरा में सुरक्षा का जायजा लेंगे सीएम योगी इस सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति की हिफाजत करने वाली यूएस सीक्रेट सर्विस, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राज्य और  केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की सोमवार को आगरा में बैठक हुई. आगरा में इस अहम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंच रहे हैं. यह भी पढें- शाहीन बाग में जिस सड़क पर जमे हैं प्रदर्शनकारी, उसपर रोज़ाना कितनी गाड़ियां गुजरती थीं? मध्यस्थों से बात करने को तैयार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी, वकील संजय हेगड़े ने कहा- बीच का रास्ता निकालेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget