एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले- ‘दुनिया में कहीं कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी गई है तो सिर्फ भारत में’

शाह ने कहा कि दुनिया भर में सरकारें इस बीमारी से लड़ रही हैं लेकिन हमारे देश में सब मिलकर इसका मुकाबला कर रहे हैं.शाह ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा.”

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की जंग में “बेहतर स्थिति” में है और देश पूरी दृढ़ता और जोश के साथ इस बीमारी से लड़ेगा. शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की वृहद पौधारोपण अभियान पहल में भाग लेने के बाद यह बात कही. सीएपीएफ ने इस माह के अंत तक देश भर के परिसरों में 1.37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है.

सत्ता की कमान की कोई एक श्रृंखला नहीं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, “दुनिया देख रही है कि अगर विश्व में कहीं भी कोरोना वायरस के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी गई है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में लड़ी गई है.” उन्होंने कहा, “ऐसा डर था कि हमारे जैसे बड़े देश में इस चुनौती का सामना कैसे किया जाएगा ,जहां के शासन का ढांचा संघीय है, 130 करोड़ लोगों की घनी आबादी है और सत्ता की कमान की कोई एक श्रृंखला नहीं है.’’

उन्होंने यहां कादरपुर गांव में सीआरपीएफ अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी के परिसर में पीपल के पेड़ का एक पौधा लगाने के बाद ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों, सभी राज्यों और प्रत्येक व्यक्ति ने कोविड-19 के खिलाफ यह जंग एक राष्ट्र के तौर पर लड़ी.

देश में सब मिलकर इसका मुकाबला कर रहे हैं- शाह

शाह ने कहा कि दुनिया भर में सरकारें इस बीमारी से लड़ रही हैं लेकिन हमारे देश में सब मिलकर इसका मुकाबला कर रहे हैं. शाह ने विभिन्न सीएपीएफ प्रमुखों और सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “हम इस कोरोना वायरस लड़ाई में बेहतर स्थिति में हैं और इस जंग को दृढ़ता से लड़ना जारी रखेंगे और डर का कोई माहौल नहीं है. हममें इससे लड़ने का जुनून और इसे हराने का जोश है.”

उन्होंने कहा कि देश का गृह मंत्री होने के नाते वह यह बात गर्व से कह सकते हैं कि देश के सुरक्षा बलों की भारत द्वारा लड़ी जा रही इस लड़ाई में “बड़ी भूमिका” है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 एक संक्रामक रोग है और यह मानवता के अस्तित्व को चुनौती देने वाला है.

सीएपीएफ के करीब 31 कर्मियों ने कोविड-19 ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान दी- शाह

सीएपीएफ और अन्य सुरक्षा और पुलिस बलों के ‘कोरोना योद्धाओं’ को सलाम करते हुए, मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने के साथ ही वैश्विक महामारी से लड़ने का काम कर एक नया उदाहरण पेश किया है. उन्होंने कहा कि सीएपीएफ के करीब 31 कर्मियों ने कोविड-19 ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान दी है, जिसमें से 10 कर्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के थे.

शाह ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा.” पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों के महत्व का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने इन बलों के कर्मियों से कम से कम एक पौधे को गोद लेने की अपील की और कहा कि वे पौधों के उनसे ऊंचा होने तक उनका संरक्षण सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें-

ऐश्वर्या राय बच्चन और आठ साल की आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दोनों को हल्के लक्षण

UP Lockdown: यूपी में हर शनिवार और रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे ऑफिस-बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget