एक्सप्लोरर

खालिस्तानियों पर एक्शन ले अमेरिका! आतंकी पन्नू के SFJ पर तुलसी गबार्ड से बोले राजनाथ सिंह

Tulsi Gabbard Meets Rajnath Singh: गुरपतवंत सिंह पन्नू का एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है. ये एक अमेरिकी संगठन है.

India Raises Khalistan Issue: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड के साथ सोमवार (17 मार्च, 2025) को बैठक की. इस दौरान अमेरिकी धरती पर भारतीय हितों के खिलाफ काम कर रहे खालिस्तानी चरमपंथियों का मुद्दा उठाया. बातचीत में मंत्री ने खालिस्तानी संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) की भारत विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की, जिसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने के लिए देश में प्रतिबंधित किया गया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया, "भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की और अमेरिकी प्रशासन से गैरकानूनी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा." अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

रक्षा और सुरक्षा संबंधों पर की गई चर्चा

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के दौरान रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, "नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई. हमने रक्षा और सूचना साझा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है."

अजित डोभाल से भी मिलीं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड ढाई दिन की भारत यात्रा पर हैं. इससे पहले उन्होंने एनएसए अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी. डोभाल और गबार्ड के बीच हुई बैठक में मुख्य रूप से खुफिया जानकारी शेयर करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. सिख फॉर जस्टिस (SFJ) एक अमेरिकी संगठन है जो भारत से खालिस्तान नाम के एक अलग सिख राज्य की मांग करता आ रहा है. भारत सरकार ने 2019 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एसजेएफ पर प्रतिबंध लगाया था. साथ ही इसे आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला अलगाववादी ग्रुप करार दिया था.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में चीन को लेकर कही ऐसी बात, 'ड्रैगन' करने लगा वाह-वाह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार! पहले फेज में एक रनवे पर रोज 150 फ्लाइट्स
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार! पहले फेज में एक रनवे पर रोज 150 फ्लाइट्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
LGP Shortage: मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम
मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget