एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की क्या है थीम और मेहमानों की लिस्ट में कौन शामिल? जानें सबकुछ

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराकर इतिहास रचेंगे. 78वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में देशभर के 6,000 अतिथि शामिल होंगे. 

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त, 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में 6,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. 

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @2047’ रखी गई है. बता दें कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का है. दरअसल, 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा. केंद्र सरकार ने इससे पहले केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा था कि बजट का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत की नींव रखना है. 

कैसा होगा समारोह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने स्वागत करेंगे. रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे.

पीएम को सलामी स्थल तक कौन ले जाएगा?

दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी स्थल तक ले जाएंगे, जहां संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड उन्हें सलामी देंगे. बताया गया कि इसके बाद पीएम मोदी गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे. पीएम के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल रहेंगे.

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर तक जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी करेंगे. बताया गया कि दिल्ली क्षेत्र के जीओसी पीएम मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर मंच तक लेकर जाएंगे.

ध्वज फहराने में कौन करेगा सहायता?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता लेफ्टिनेंट संजीत सैनी करेंगे. ध्वज फहराने के बाद 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना, नौसेना और वायु सेना से एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के जवान और दिल्ली पुलिस के 128 जवान भी शामिल रहेंगे. 

हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्प वर्षा

राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का बाद उसे राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी. सलामी के दौरान पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक शामिल हैं, राष्ट्रगान बजाएंगे. इस बैंड का नेतृत्व सूबेदार मेंजर राजिंदर सिंह करने वाले हैं. ध्वज फहराए जाने के बाद भारतीय वायुसेना के दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्प वर्षा करेंगे.

पीएम मोदी पुष्प वर्षा के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम के भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे. बता दें कि देश भर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 लड़के और लड़कियां कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) समारोह में भाग ले रहे हैं.

अतिथियों में कौन लोग हैं शामिल?

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे युवा, आदिवासी समुदाय, किसान और महिलाओं को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है. वहीं अटल इनोवेशन मिशन और पीएम (प्रधानमंत्री के उभरते भारत के लिए स्कूल) योजना से लाभान्वित छात्र और ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत मेरा युवा भारत (MY भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी कार्यकर्म में शिरकत करेंगे. 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे. मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी पहल और सखी केंद्र योजना के लाभार्थी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पेरिस ओलंपिक के भारतीय एथलीट्स भी रहेंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है. वहीं रक्षा मंत्रालय द्वारा MyGov और आकाशवाणी के सहयोग से आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार (3,000) विजेता भी समारोह में शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें: Delhi Security: शार्पशूटर्स, SWAT कमांडो, AI कैमरे... दिल्ली की होगी 'किलेबंदी', स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसे की जाएगी राजधानी की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget