एक्सप्लोरर

Delhi Security: शार्पशूटर्स, SWAT कमांडो, AI कैमरे... दिल्ली की होगी 'किलेबंदी', स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसे की जाएगी राजधानी की सुरक्षा

Delhi Security Arrangements: दिल्ली में पुलिस का पहरा बढ़ने वाला है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस की टीम और गाड़ियां हर प्रमुख लोकेशन पर मौजूद रहने वाली है.

Independence Day Security: देशभर में इस वक्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं. भारत को आजाद हुए गुरुवार (15 अगस्त) को 77 साल हो जाएंगे. दिल्ली में सिक्योरिटी को बेहद ही टाइट कर दिया गया है. जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले के आसपास निगरानी रखने के लिए 700 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चेहरे की पहचान वाले सीसीटीवी कैमरे खरीदे हैं.

लाल किले की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां से लगातार 11वीं बार देश को संबोधित करने वाले हैं. यही वजह है कि सीसीटीवी कैमरों के अलावा 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को लाल किले पर तैनात किया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए एलीट स्वाट कमांडो के साथ-साथ शार्पशूटरों को स्ट्रैटेजिक लोकेशन पर तैनात किया जाएगा. 

AI कैमरे रखेंगे लोगों पर नजर, AAP से होगा वेरिफिकेशन

पुलिस ने बताया है कि एआई-बेस्ड सीसीटीवी कैमरों में हाई-रिजॉल्यूशन वाले पैन-टिल्ट-जूम फीचर होंगे, जिससे वे दूर से किसी को भी पहचान सकेंगे. एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस लाल किले पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों की पहचान वेरिफाई करने के लिए स्मार्टफोन-बेस्ड एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल करने वाली है. कुल मिलाकर लाल किले को एक ऐसे इलाके में तब्दील कर दिया जाएगा, जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा. 

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डो पर बढ़ी सुरक्षा

अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त टीमों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल और बाजारों में भी तैनात किया जा रहा है. यातायात को कंट्रोल करने के लिए, लगभग 3,000 यातायात पुलिस कर्मियों को राजधानी भर के प्रमुख जंक्शनों और लाल किले की ओर जाने वाली सड़कों पर तैनात किया जाएगा. पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग स्थल और रेस्तरां के आसपास भी गश्त तेज कर दी है और किरायेदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: आज ही क्यों पाकिस्तान मनाता है स्वतंत्रता दिवस, क्या हुआ था जब मुल्क आजाद हुआ, जानिए A टू Z

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget