एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बदली DP, लोगों से भी की ये अपील

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के साथ डीपी बदलकर देश के साथ अपने रिश्तों को गहरा और मजबूत करने की दिशा में सहयोग करें.

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलकर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (13 अगस्त) को ट्वीट कर लोगों से कहा कि देश के साथ अपने रिश्ते को और गहरा करने की दिशा में सहयोग करते हुए यह कदम उठाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, 'हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, चलें अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलते हैं और देश के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत और गहरा करने की दिशा में अपना सहयोग देते हैं.' पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और ट्विटर की डीपी बदल दी हैं और अब उनकी डीपी में तिरंगे झंडे की फोटो लगी है.

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 1700 विशेष मेहमान
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 1700 खास मेहमान लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित 1,700 खास मेहमानों में जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अमृत सरोवर योजना और सेंट्रल विस्टा परियोजना जैसे विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े लोग शामिल हैं.

पीएम मोदी की तस्वीर और नारों के प्रिंट वाली पतंगों से गुलजार रहेगा आसमान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 15 अगस्त पर दिल्ली और आसपास के इलाकों का आसमान प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और डंबल इंजन की सरकार, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और आजादी का अमृत महोत्सव जैसे नारों के प्रिंट वाली पतंगों से गुलजार रहेगा. पुरानी दिल्ली के लाल कुआं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में लगे पतंगों के बाजार में राजनीतिक शख्सियतों की पतंगें मिल रही हैं. दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में डबल इंजन की सरकार प्रिंट वाली पतंग की काफी मांग है और यह पतंग कई दुकानों पर खत्म हो गई है. इस पतंग पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ डबल इंजन की सरकार-सपना सरकार का लिखा है और कमल के फूल की तस्वीर भी छपी है. प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ इंडिया गेट, लाल किले और कमल के फूल की तस्वीर है, जिस पर लिखा है- दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी.

यह भी पढ़ें:
Watch: पारंपरिक शॉल ओढ़कर, हाथों में हाथ डालकर... राहुल गांधी ने टोडा आदिवासियों के साथ किया डांस, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget