एक्सप्लोरर

Independence Day 2023 Live Streaming: लाल किले पर ध्वजारोहण से पीएम मोदी के भाषण तक... यहां देखें 77वें स्वतंत्रता दिवस की लाइव स्ट्रीमिंग

Happy Independence Day 2023 Live Streaming: लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग एबीपी न्यूज और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी.

Happy Independence Day 2023: देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से सुबह 7 बजे तिरंगा फहराएंगे और फिर देश को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहज से कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. ऐसे में जो लोग लाल किले पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे वह घर पर रहकर भी पीएम मोदी के भाषण और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं.

सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पर सिक्योरिटी रहती है, चेकिंग होती है और कई रास्तों को बंद कर दिया जाता है. वहीं, लाल किले पर भी काफी लोगों की भीड़ रहती है. ऐसे में आप घर पर ही एबीपी न्यूज या डीडी नेशनल टीवी चैनल पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देख सकते हैं. दोनों चैनल्स पर झंडारोहण, पीएम मोदी के भाषण समेत सभी कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. लाइव स्ट्रीमिंग सुबह से ही शुरू हो जाएगी. 

स्वतंत्रता दिवस पर होते हैं ये कार्यक्रम
15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले पर झंडा फहराया गया था, तब से हर साल प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर यहां झंडा फहराते हैं. इस दिन तिरंगा फहराए जाने के अलावा सशस्त्र सेनाओं और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देती हैं. प्रधानमंत्री का भाषण होता है, 21 तोपों की सलामी दी जाती है और राष्ट्रगान होता है. समारोह के अंत में तिरंगे वाले गुब्बारे आसमान में छोड़े जाते हैं.

महिला अधिकारी झंडा फहराने में करेंगी पीएम मोदी की मदद
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मेजर निकिता नायर और मेजर जास्मीन कौर तिरंगा झंडा फहराने में प्रधानमंत्री मोदी की मदद करेंगी. विशिष्ट 8711 फील्ड बैटरी (औपचारिक) के बहादुर बंदूकधारियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ, इस कार्यक्रम का समन्वय किया जाएगा. लेफ्टिनेंट कर्नल विकास कुमार सेरेमोनियल बैटरी की कमान संभालेंगे और नायब सूबेदार (एआईजी) अनूप सिंह गन पोजिशन ऑफिसर होंगे.

कार्यक्रम में शामिल होंगे 1,800 खास मेहमान
मंत्रालय ने बताया कि इस बार विशेष अतिथि के रूप में करीब 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है. यह पहल सरकार के जनभागीदारी दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है.  इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक 'वाइब्रेंट विलेज' के 400 से ज्यादा सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी, नई संसद भवन समेत सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 मजदूर शामिल हैं. इनके अलावा खादी कार्यकर्ता, सीमा पर स्थित सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी शामिल हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023: 15 अगस्त को झंडारोहण में पीएम मोदी की मदद करेंगी दो महिला सैन्य अधिकारी, जानें लाल किले पर कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget