एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 1700 खास मेहमान, जानें किस-किस को किया गया आमंत्रित

Independence Day Special Guests: आमंत्रित किए गए लोगों में  गावों के सरपंच, टीचर, नर्स, किसानों से लेकर मछुआरे और केंद्र के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले मजदूर भी शामिल हैं.

Independence Day Guests List: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से 1700 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित 1,700 विशेष अतिथियों में जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अमृत सरोवर योजना और सेंट्रल विस्टा परियोजना जैसे विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े लोग शामिल हैं.

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि समारोह का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करने की पहल सरकार ने अपनी जनभागीदारी दृष्टि के अनुरूप की है. विशेष अतिथियों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय को देखने का अवसर मिलेगा.

सरपंच, टीचर, नर्स, किसानों से लेकर मछुआरे तक होंगे शामिल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आमंत्रित किए गए लोगों में  गावों के सरपंच, टीचर, नर्स, किसानों से लेकर मछुआरे और केंद्र के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन में योगदान देने वाले मजदूर भी शामिल हैं. इसके अलावा, खादी सेक्टर के वर्कर, राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्नातिल टीचर्स, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मचारी और विभिन्न राज्यों में अमृत सरोवर एवं हर घर जल योजना प्रोजेक्ट में शामिल लोग भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित हैं. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के जरिए सरकार सीमीवर्ती इलाकों पर मौजूद गांवों के लोगों को रहन-सहन के तौर-तरीकों को उन्नत करके उन्हें सशक्त करने का काम कर रही है.

पीएम किसान योजना के लाभार्थी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के 50 से ज्यादा लाभार्थी भी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. उनके साथ उनके परिवार को भी आमंत्रित किया गया है. कृषि मंत्रालय की तरफ से इन लोगों को आमंत्रण भेजा गया है. इनमें दो लाभार्थी महाराष्ट्र से हैं. आमंत्रण को लेकर लोगों में काफी खुशी है. पीएम किसान स्कीम के तहत केंद्र सरकार गरीब किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराती है और अपनी भूमि पर खेती करने वालों को एक साल में 6 हजार रुपये प्रदान करती है. 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में किसानों को यह रकम दी जाती है. किसानों के आधार नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट में सीधे यह राशि पहुंचती है.

हरियाणा की तीन नर्स को भेजा गया आमंत्रण
स्वतंत्रता दिवस के खास मेहमानों में इस बार तीन नर्स भी शामिल हैं.  इनमें से तीन हरियाणा से हैं. खास मेहमानों की लिस्ट में शामिल इन नर्सों ने कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट काम किया.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बदली DP, लोगों से भी की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget