एक्सप्लोरर

अटल भूजल योजना: 7 राज्यों में लागू की जा रही है जहां पानी का स्तर तेजी से घट रहा है

अटल भूजल योजना को फिलहाल देश के उन 7 राज्यों में लागू किया जा रहा है जहां पानी का स्तर तेजी से घट रहा है.

नई दिल्ली: देश में गिरते भूजल स्तर की रोकथाम और पानी प्रबंधन की व्यापक परियोजना का बुधवार को आगाज किया गया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भूजल योजना का औपचारिक उद्घाटन किया. इस मौके पर जल जीवन मिशन के लिए दिशा नियमावली भी जारी की गई. जिसमें जल स्रोतों को सहेजने और देश में पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता सुधारने का लक्ष्य है.

अटल भूजल योजना को फिलहाल देश के उन 7 राज्यों में लागू किया जा रहा है जहां पानी का स्तर तेजी से घट रहा है. राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात आदि राज्यों का हवाला देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन सूबों के 8300 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में भूजल की स्थिति बहुत चिंताजनक है. ऐसे में जल संरक्षण के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है.

विश्व बैंक भी है अटल भूजल योजना में भागीदार

राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि देश में भूजल की सबसे ज्यादा खपत खेती में होती है. ऐसे में पानी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है कि किसान माइक्रो इरीगेशन और वैकल्पिक खेती पर ध्यान दें. पीएम ने कहा कि अटल भूजल योजना में ग्राम पंचायतों को अपना जल प्रबंधन अधिकार मिलेगा और बेहतर काम करने पर सीधा आर्थिक लाभ भी मिलेगा. पीएम ने हर बूंद से अधिक फसल लेने का नारा भी दोहराया. केंद्र सरकार की करीब 6800 करोड़ रुपए की इस योजना का आधा खर्च विश्व बैंक उठाएगा.

अगले 5 साल में हर घर को नल से जल

पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर उठी चिंताओं के भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि देश की राजधानी में पानी की गुणवत्ता खराब होने पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं. ऐसे में सरकार ने देश में बेहतर पानी और घर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिए 3.5 रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है. मोदी ने जल संचयी व्यवहार और पानी बचाने वाली तकनीकों पर निवेश करने की जरूरत पर भी जोर दिया.

पंचायत करेंगी जरूरत के पानी का प्रबंधन

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन भारत के सामने एक अहम चुनौती है. देश में जरूरत के 65 प्रतिशत पानी के लिए भूजल पर निर्भरता है. वहीं 22 फीसदी से आधिक इलाके में पानी का संकट गहरा रहा है. इसके मद्देनजर ही भूजल योजना और जल-जीवन मिशन काम करेगा. स्थानीय स्तर पर जल समितियां पानी के संसाधनों का प्रबंधन और वाटर बजटिंग कर सकेंगी. यानि अपनी जरूरत और खपत के अनुसार पानी का प्रबंधन कर सकेंगी. पीएम ने इन समितियों में कम से कम 50 फीसदी महिलाओं को जगह देने की सिफारिश की. बीते दिनों केंद्रीय कैबिनेट ने अटल भूजल योजना को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत प्रस्तावित 6000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक खर्च किया जाना है. इस धनराशि का आधा हिस्सा विश्व बैंक देगा और शेष आधा भाग केंद्र सरकार देगी. यह राशि अनुदान के तौर पर राज्यों को मुहैया कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-

यूपीए सरकार ने भी कहा था - एनपीआर का अगला चरण एनआरसी होगा

महाराष्ट्र: CM उद्धव ने घटाई सचिन तेंडुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की सुरक्षा ‘Y+’ से 'Z' हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget