एक्सप्लोरर

यूपीए सरकार ने भी कहा था - एनपीआर का अगला चरण एनआरसी होगा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान 28 अगस्त 2012 को सरकार का दिया जवाब इस बारे में बिल्कुल साफ है.

नई दिल्ली: मंगलवार को मोदी कैबिनेट ने एनपीआर डेटाबेस को अपडेट करने की मंजूरी दी तो उस पर बवाल शुरू हो गया है. नागरिकता कानून और एनआरसी पर जारी घमासान के बीच अब एनपीआर का मुद्दा भी सियासी हो चला है. कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई दल मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वो एनपीआर के जरिए पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करना चाह रही है. इसके लिए मोदी सरकार की ओर से संसद में समय-समय पर दिए गए सवालों के जवाब को आधार बनाया जा रहा है, लेकिन उसी संसद में यूपीए सरकार की ओर से दिए है जवाबों को खंगालने पर पता चलता है कि यूपीए सरकार ने भी एनपीआर को ही एनआरसी का अगला चरण बताया था.

28 अगस्त 2012 को सरकार ने दिया था जवाब

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान 28 अगस्त 2012 को सरकार का दिया जवाब इस बारे में बिल्कुल साफ है. आज के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और तब के लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ के सवाल के जवाब में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा था, " एनपीआर, एनआरसी तैयार करने की दिशा में पहला कदम है. देश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति नागरिकता रजिस्टर का हिस्सा तभी हो सकेगा जब उसके नागरिकता के स्थिति की जांच नहीं हो जाती". जवाब में ये भी कहा गया था कि स्थानीय एनपीआर ( LRUR ) और आधार के आंकड़ों को स्थानीय इलाकों में जारी किया जाएगा ताकि जिसको कोई आपत्ति या दावा करना हो तो कर सकता है. रजिस्टर को ग्राम सभा या वार्ड कमिटी के पास भी भेजने की बात कही गई थी ताकि उनकी सामाजिक ऑडिट किया जा सके.

2 अगस्त 2011 को भी यही जवाब दिया

जब यूपीए सरकार से 2011 में लोकसभा में सवाल किया गया था कि एनपीआर के तहत जो पहचान पत्र जारी किया जाएगा, क्या वो नागरिकता का सबूत होगा और क्या उसका दुरुपयोग भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए तो नहीं होगा ? तत्कालीन गृह राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का लिखित जवाब था, "किसी व्यक्ति की नागरिकता नेशनल रजिस्टर ऑफ इंडियन सिटिजन ( एनआरसी ) बनाने में समय अलग से निर्धारित किया जाएगा, जो एनपीआर का ही उपवर्ग या उपसमुच्चय ( Subset) होगा ".

ये भी पढ़ें-

मनीष सिसोदिया ने की कंगना रनौत के बयान की निंदा, बोले- मजदूर भी देता है टेक्स

बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 35 आम नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget