एक्सप्लोरर

Coronavirus in India: पिछले तीन दिन में कोरोना की रफ्तार पर लगा मामूली ब्रेक, सरकार ने कहा- नए मामलों और संक्रमण दर में आयी कमी

Coronavirus in India: देश के 12 राज्यों में 1 लाख से अधिक एक्टिव मामले हैं. 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख एक्टिव मामले और 16 राज्यों में 50,000 से कम एक्टिव केस हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले तीन दिनों में देश में कोरोना के रोजाना मामलों और संक्रमण दर में स्थिरता आई है. देश में ऐसे 10 राज्य हैं जहां कोविड संक्रमण दर 25 फीसदी या इससे अधिक है. देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां पर कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है. 24 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चालू है. साथ ही देश भर में हर दिन लगभग 40,000 मरीज स्वास्थ्य सेवा की इस संपर्क रहित और जोखिम रहित आधुनिक सेवा का उपयोग कर रहे हैं.

केंद्र ने अबतक मौजूदा टीकाकरण अभियान के लिए कोविड टीके की 35.6 करोड़ खुराक खरीदी हैं. इसके अलावा 16 करोड़ खुराक (सीधी खरीद के जरिये) राज्यों और निजी अस्पतालों तक पहुंचाए जाने की प्रक्रिया में है. नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने बताया कि संभवत: रूस की स्पुतनिक वैक्सीन अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी. इस वैक्सीन का जुलाई से भारत में उत्पादन होगा. अगस्त से दिसंबर के महीने में 8 वैक्सीन की 216 करोड़ डोज होगी.

अब तक 18 करोड़ को लगाया गया  टीका
देश में कोविड-19 टीका लगवाने वालों की संख्या 18 करोड़ के आसपास पहुंच गयी है. गुरुवार को 18-44 साल के 4,37,192 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 39,14,688 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं.

96,16,697 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 66,02,553 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है. साथ ही, अग्रिम मोर्चा के 1,43,14,563 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी श्रेणी के 81,12,476 ऐसे कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है. इसके अलावा 18-44 साल के उम्रवर्ग में 39,14,688 लोगों को पहली खुराक दी गयी है.

ये भी पढ़ें-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- टीके का कोटा बढ़ाने की मांग से ‘जनता में संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है’

Sputnik in India: अगले हफ्ते से लोगों को लग सकता है स्पुतनिक-वी टीका, जुलाई से भारत में ही होगा उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget