एक्सप्लोरर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- टीके का कोटा बढ़ाने की मांग से ‘जनता में संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है’

दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी का दावा किया है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का कोटा बढ़ाने की मांग से जनता में संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है.

नई दिल्ली: टीके का कोटा बढ़ाने के लिए राज्यों की मांग के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि इस तरह के आह्वान से "जनता के बीच एक संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है, जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती हैं.’’

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ बातचीत के दौरान हर्षवर्धन ने यह टिप्पणी की.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों द्वारा उनके राज्यों के लिए टीके का कोटा बढ़ाने की मांग पर हर्षवर्धन ने उन पहलुओं के बारे में बताया जिससे टीकाकरण नीति तैयार की गयी.

हर्षवर्धन के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘88 प्रतिशत मौतें 45 से अधिक आयु समूह के लोगों में हुई जिसके कारण हमने क्रमिक तरीके से टीकाकरण अभियान को शुरू किया. हालांकि राज्य अपने हालात के हिसाब से अब सीधी खरीदारी के जरिए अन्य उम्र समूहों के लिए टीकाकरण कर सकते हैं. टीके की 70 प्रतिशत खुराकें आरक्षित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार हुआ तो दूसरी खुराक की उपलब्धता की कमी जैसे पहलुओं पर भी विचार किया गया.’’

हर्षवर्धन ने टीके की मासिक उत्पादन क्षमता के बारे में भी अवगत कराया और राज्यों को आश्वस्त किया कि टीके समान रूप से वितरित किए जाएंगे. बयान में कहा गया कि उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ायी जा रही है और मई तक यह आठ करोड़ और जून तक नौ करोड़ हो जाएगी.

बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के आह्वान से "जनता के बीच संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों ने विदेशी निर्माताओं से टीके की खरीद के लिए एक समान नीति बनाने का आग्रह किया है.’’

सरकार ने कहा- अगस्त से दिसम्बर के बीच कोरोना टीके की 216 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी, सभी के लिए पर्याप्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget