एक्सप्लोरर

टैगोर की बात को खलील जिब्रान का बता कर फंसे पाक पीएम इमरान, ट्विटर पर हुए ट्रोल

इमरान खान फिर ऐसी गलती कर बैठे हैं जिससे चलते उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया गया. भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों ने ट्विटर पर इमरान खान को उनकी गलती का सच बताया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई अच्छा काम शायद ही किसी याद हो लेकिन उनकी गलतियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता. हाल ही में इमरान खान फिर ऐसी गलती कर बैठे हैं जिससे चलते उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया गया. दरअसल इमरान खान ने ट्विटर पर नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर की कही बात को खलील जिब्रान का बता कर ट्वीट कर दिया.

इमरान खान ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था, ''मैं सो गया और सपना देखा कि जीवन आनंदमय था. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा ही खुशी थी'' इन लाइनों को इमरान खान ने लेबनानी-अमेरिकी लेखक खलील जिब्रान का बताया जबकि ये रविंद्रनाथ टैगोर की हैं.

इसके बाद इमरान खान ट्विटर पर ट्रोल होना शुरू हो गए. भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों ने ट्विटर पर इमरान खान को सच बताया. ट्विटर पर जियो न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अजहर अब्बास ने लिखा, ''प्रधानमंत्री, मुझे लगता है ये टैगोर के शब्द हैं.''

पाकिस्तान से निर्वासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी लिखा, ''हम सभी को पता है कि आपकी जीत में व्हाट्सएप का अहम योगदान था. लेकिन ऑनलाइन मिलने वाली जानकारी को शेयर करना बंद करिए, खासकर तब जब वे गलत हों. इसी की तरह, जिसे खलील जिब्रान ने नहीं बल्कि रविंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है.''

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दौरान इमरान खान का एक 'उठक बैठक' करता हुआ वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल जब ब्रिश्केक में एक कार्यक्रम के दौरान जब सभी नेता रूस के राष्ट्रपति के स्वागत में खड़े थे तब इमरान खान बैठे रहे. पाकिस्‍तानी पीएम ने पुतिन को देखा लेकिन वह खड़े नहीं हुए. इमरान के इस बर्ताव पर सवाल भी उठे और इसे लेकर भी ट्विटर पर ट्रोल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget