एक्सप्लोरर

इमरान खान की उड़ी खिल्ली, UNHRC में 58 सदस्य देशों के समर्थन का किया था दावा, जबकि हैं केवल 47

इमरान के इस झूठे दावे पर भारत ने कहा कि यूएनएचआरसी में झूठ और धोखे के जरिए कश्मीर मुद्दे के “राजनीतिकरण” और “ध्रुवीकरण” का पाकिस्तान का प्रयास पूरी तरह विफल हो गया और वैश्विक समुदाय उसके चरित्र से भली- भांति परिचित है.

इस्लामाबाद: कश्मीर को लेकर बुरी तरह से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है. ये मजाक उनके एक दावे को लेकर उड़ रहा है. इमरान खान ने कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए ट्वीट करके दावा किया था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान को 58 सद्स्य देशों ने समर्थन दिया है. जबकि यूएनएचआरसी में केवल 47 सदस्य ही हैं.

इमरान खान ने क्या ट्वीट किया है?

इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘’मैं उन 58 देशों की सराहना करता हूं, जिन्होंने 10 सितंबर को मानवाधिकार परिषद  (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान का साथ देकर विश्वसमुदाय की मांग को मजबूती दी कि भारत कश्मीर में बल प्रयोग रोके, प्रतिबंध हटाए, कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा हो और संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का समाधान किया जाए.’’

इमरान खान की उड़ी खिल्ली, UNHRC में 58 सदस्य देशों के समर्थन का किया था दावा, जबकि हैं केवल 47

पाकिस्तान में भी उड़ा इमरान का मजाक

इमरान खान के दावे को लेकर खुद पाकिस्तानी जनता भी अपने प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रही है. पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने इमरान का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया है, ‘’क्या संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार आयोग 47 देशों से मिलकर नहीं बना है? लेकिन पीएम 58 देशों को धन्यवाद देना चाहते हैं. मुझे लगता है वे जिन्न भी गिन रहे हैं.’’

इमरान खान की उड़ी खिल्ली, UNHRC में 58 सदस्य देशों के समर्थन का किया था दावा, जबकि हैं केवल 47

यूएनएचआरसी में झूठ और धोखे के भरोसे पाकिस्तान - भारत

वहीं, इमरान के इस झूठे दावे पर भारत ने कहा कि यूएनएचआरसी में झूठ और धोखे के जरिए कश्मीर मुद्दे के “राजनीतिकरण” और “ध्रुवीकरण” का पाकिस्तान का प्रयास पूरी तरह विफल हो गया और वैश्विक समुदाय उसके चरित्र से भली- भांति परिचित है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘’यह पाकिस्तान, ऐसा देश जो “आतंकवाद का केंद्र’’ है, का “दुस्साहस’’ है कि वह जिनेवा में यूएनएचआरसी सत्र में मानवाधिकारों पर वैश्विक समुदाय की तरफ से बोलने का ढोंग कर रहा है.’’ कुमार ने पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल उठाए कि करीब 60 देशों ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर उसके संयुक्त बयान का समर्थन किया है. पाकिस्तान के मुताबिक उसने यह संयुक्त बयान यूएनएचआरसी को सौंपा है.

यूएनएचआरसी में 47 सदस्य देश- भारत

रवीश कुमार ने कहा, “यूएनएचआरसी में 47 सदस्य देश हैं. वे (पाकिस्तान) 60 देशों के समर्थन का दावा कर रहे हैं.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के पास उन देशों की सूची नहीं है जिनका समर्थन प्राप्त होने का पाकिस्तान दावा कर रहा है. पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि ‘‘चार या पांच बार झूठ दोहराने से कोई बात सच नहीं होती. ’’

यह भी पढ़ें-

आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद आज इमरान खान का तीसरा PoK दौरा, कश्मीर को लेकर 'पॉलिसी स्टेटमेंट' देंगे

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगी सोनिया गांधी

दिल्ली: SCO मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन में दूसरे दिन शामिल हो सकता है पाकिस्तान

दिल्ली में अब ट्रक ड्राइवर का कटा दो लाख रुपये से ज्यादा का चालान, की थी ओवरलोडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget