एक्सप्लोरर

प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाने पर रोक लगी , गंगा में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50000 रुपए का जुर्माना

गंगा में मूर्ति विसर्जन करने पर अब आपको भारी जुर्माना देना होगा. मूर्ति विसर्जन पर अब 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा.

नई दिल्ली: गंगा और उसकी सहायक नदियों में अब मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा. गंगा नदी में प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ये सख्त कदम उठाया गया है. साथ ही , विसर्जन के लिए ऐसी किसी भी मूर्तियों के निर्माण पर रोक लगाई है जो मिट्टी और पानी में प्राकृतिक तरीके से नहीं घुलते हों. प्लास्टर ऑफ पेरिस भी इसमें शामिल है.

राष्ट्रीय गंगा मिशन ने जारी किए निर्देश

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए ये निर्देश जारी किया है. 16 सितंबर को पर्यावरण सुरक्षा कानून के सेक्शन 5 के तहत ये निर्देश उन राज्यों को जारी किए गए हैं. जहां गंगा या उसकी सहायक नदियां बहती हों. इसमें दिल्ली भी शामिल है. निर्देश में सबसे प्रमुख बात मूर्तियों के निर्माण को लेकर ही है. मिशन के निर्देश के मुताबिक़ ऐसे किसी भी पदार्थ से मूर्तियां नहीं बनाई जा सकेंगी जो पानी और मिट्टी में घुलनशील न हों. खासकर ऐसी मूर्तियां जिनका विसर्जन गंगा या उसकी सहायक नदियों में होना है. इन पदार्थों में प्लास्टर ऑफ पेरिस , थर्मोकोल , पकाई हुई मिट्टी और रेजिन फाइबर्स शामिल हैं. विसर्जित की जानेवाली मूर्तियों को रंगने के लिए किसी भी नकली पेंट या रंग के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

गंगा और यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक

मूर्तियों के विसर्जन को लेकर भी निर्देश में काफ़ी सख़्त हिदायत दी गई है. गंगा और यमुना समेत उसकी सहायक नदियों में किसी भी तरह की मूर्ति के विसर्जन पर रोक लगा दी गई है. इन नदियों के किनारे और घाटों को पूरी तरह घेर देने का भी निर्देश दिया गया है ताकि छिटपुट तरीके से भी विसर्जन न हो सके. राज्यों को सलाह दी गई है कि इन नदियों के आसपास प्रशासन की तरफ़ से मूर्तियों के विसर्जन के लिए अस्थाई तालाब बनाए जाएं जिनकी सतह पर सिंथेटिक कपड़े बिछाए जाएं . इन तालाबों के आसपास उन जगहों का इंतजाम करने का आदेश दिया गया है जहां मूर्तियों पर लगे फूल और कपड़े या गहने जैसी चीजों को इकठ्ठा किया जा सके. विसर्जन के लिए तय किये गए इन तालाबों और जगहों की जानकारी सार्वजनिक तौर पर प्रचारित करने के लिए भी कहा गया है. इन सभी तालाबों और व इसके अलावा इन नदियों के घाटों पर तीन अलग अलग कूड़ेदान रखने का भी आदेश दिया गया है, जिनमें प्राकृतिक रूप से घुलनशील और अघुलनशील पदार्थों को इकठ्ठा किया जा सके,

दुर्गा पूजा से लागू हो जाएंगे नए निर्देश

ये निर्देश गणेश पूजा , दुर्गा पूजा , छठ पूजा , काली पूजा और सरस्वती पूजा जैसे मौकों के लिए प्रभावी होंगे. इसका मतलब ये हुआ कि 8 अक्टूबर को विजयादशमी के बाद दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन पर भी नए निर्देश लागू हो जाएंगे.

50000 रुपये का लगेगा ज़ुर्माना

इन निर्देशों को लागू करने की ज़िम्मेदारी ज़िला प्रशासन को दी गई है. इसके लिए ज़िले में एक समन्वय समिति बनाने का सुझाव दिया गया है. इस समिति में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पोलिस , नगर निगम और स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इस समिति को सभी पूजा पंडालों के साथ मिलकर इस बारे में जागरूकता फ़ैलाने का भी काम दिया गया है. किसी भी आदेश के उल्लंघन के लिए जिलाधिकारी को 50000 रुपया ज़ुर्माना लगाने का अघिकार दिया गया है. ज़ुर्माने की रक़म राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास जमा करवाई जाएगी.

कौन कौन हैं गंगा की सहायक नदियां ? गंगा के दोनों तऱफ कुल 10 नदियों को गंगा की सहायक नदियां माना जाता है. गंगा के बाएं छोर पर रामगंगा , गोमती , घाघरा, गंडक , कोसी और महानन्द जैसी नदियां मुख्य रूप से गंगा की सहायक नदियां हैं. वहीं गंगा के दाहिनी छोर पर यमुना , तमसा , सोन और पुनपुन नदी प्रमुख सहायक नदियां हैं.

यह भी पढ़ें On This Day: मिलिए उस पृथ्वी शॉ से, जिसने पहला शतक ठोकने में सचिन और कोहली को भी पीछे छोड़ा Pro Kabaddi League 2019: तेलुगू टाइटंस के प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका, पुणेरी पल्टन ने दी मात रिपोर्ट: जानिए- आज भी भारत में कुपोषण से कितने बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget